Putrada Ekadashi 2025
Putrada Ekadashi 2025

Putrada Ekadashi 2025: वैकुंठ या पुत्रदा एकादशी साल 2025 की पहली एकादशी है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस तरह से पूरे साल में कुल 24 एकादशी और अधिकमास होने पर 26 एकादशी व्रत पड़ते हैं। लेकिन पौष महीने में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का महत्व काफी बढ़ जाता है। इसे वैकुंठ एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सभी एकादशी की तरह पौष एकादशी का व्रत-पूजन भी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर पूजा-पाठ करने वाले जातक को संतान की प्राप्ति होती है, पापकर्मों का नाश होता है और सुख-सौभाग्य मिलता है। ऐसे में संतान की इच्छा रखने वाले दंपती को पुत्रदा एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी 2025 पर बनने वाले शुभ योग

Putrada Ekadashi 2025
Putrada Ekadashi 2025 Rashifal

हिंदू पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। यह इस साल की पहली एकादशी है। एकादशी तिथि की शुरुआत 9 जनवरी दोपहर 01:12 पर शुरू हो जाएगी और 10 जनवरी को दोपहर 12:43 पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 10 जनवरी को पुत्रदा एकादशी का व्रत-पूजन करना मान्य होगा। इस वर्ष पुत्रदा एकादशी पर कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है, जोकि कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। बता दें कि पुत्रदा एकादशी पर शुभ योग दोपहर 02:37 तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग रहने वाला है, जिसका निर्माण दोपहर 01:45 से होगा। साथ ही बव और बालव करण संयोग भी रहने वाला है। पुत्रदा एकादशी पर भद्रावास और शिववास का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी पर बनने वाले इन शुभ योगों का लाभ कई राशियों को मिलेगा। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि:- मेष राशि वाले जातकों के लिए पौष पुत्रदा एकादशी बहुत ही शुभफलदायी साबित होगी। ख़ासकर करियर की दृष्टि से आपके लिए यह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान सफलता के नए मार्ग खुलेंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आर्थिक खर्चों में कमी आएगी और धन संचय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि:- बात करें कर्क राशि वालों की तो पौष माह में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी आपके लिए भी बहुत ही शुभ साबित होगी। ख़ासकर बिजनेस करने वालों के लिए यह एकादशी उन्नतिकारक साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना से जीवन में ख़ुशहाली का आगमन होगा।
धनु राशि:- धनु राशि के वालों के जीवन में पुत्रदा एकादशी खुशियां लेकर आएगी। इस समय किए गए निवेश का लाभ होगा। भाई-बंधुओं की सहायता से कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार के लिए समय आपके अनुकूल रहने वाला है।

पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाले इन बातों का रखें ध्यान

 puja niyam
ekadashi puja niyam
  1. पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाले जातकों को अन्न का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आप पूजा-पाठ के बाद फलाहार कर सकते हैं।
  2. द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करना चाहिए। पारण करने से पहले ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा जरूर दें।
    एकादशी व्रत के दिन बाल नहीं धोना चाहिए और ना ही बाल-दाढ़ी कटवाना चाहिए। इस दिन नाखून भी नहीं काटें।
  3. एकादशी का व्रत नहीं भी रखने वालों को इस दिन चावल, बैंगन और मांसाहार भोजन से परहेज करना चाहिए।
  4. एकादशी के दिन तुलसी पौधे में भूलकर भी जल नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि देवी तुलसी भी विष्णु जी के लिए एकादशी का व्रत रखती है। तुलसी में जल देने से उनका व्रत खंडित हो सकता है।


मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...