Hill Station in UP
Hill Station in UP

Hill Station in UP: इन सर्दियों में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बार कहीं और जाने की बजाए उत्तर प्रदेश के पास मौजूद इन हिल स्टेशनों में कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग। खूबसूरत वादियों के बीच और हरियाली से घिरी ये जगहें बेहद ही शानदार लगती हैं। चलिए आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाली उन हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं-

Also read: गुरुग्राम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड ट्रिप करें प्लान: Hill Stations Near Gurugram

नैनीताल

उत्तर प्रदेश के आसपास स्थित किसी शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो सबसे पहले नैनीताल का नाम जरूर शामिल रहता है। नैनीताल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन में से एक है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी, टिफिन टॉप, किलबरी बर्ड सेंचुरी और स्नो व्यू प्वाइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करते हुए ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। नैनी झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

अल्मोड़ा

उत्तराखंड के हिमालय पर स्थित अल्मोड़ा शहर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं। अल्मोड़ा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, टेस्टी खाने और शानदार वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। नंदा देवी और जागेश्वर जैसे लोकप्रिय तीर्थ स्थल हर साल हजारों भक्तों को आकर्षित करते हैं। ये हिल स्टेशन बैकपैकर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। नंदा देवी मंदिर, ब्राइट एंड कॉर्नर, कसार देवी मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर यहां की कुछ देखने लायक जगहों में आते हैं।

भीमताल

1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, भीमताल 23 किमी दूर नैनीताल का कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरत भीमताल झील में आप पैडल बोटिंग और प्रकृति को निहारते हुए घूम सकते हैं। ओक, देवदार और झाड़ियों के घने जंगल से घिरा ये हिल स्टेशन प्राचीन मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। 17वीं सदी का भीमेश्वर मंदिर पहाड़ी शहर की देखने लायक जगहों में आता है।

कौसानी

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। कौसानी में बर्फ से ढकी त्रिशूल, नंदा देवी और पंचुली चोटियां कौसानी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चीड़ के पेड़ों के जंगलों के साथ 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, कौसानी हनीमून मनाने वालों, प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए बेस्ट जगह है। यहां का सूर्यास्त का नजारा आपको कसम से मंत्रमुग्ध कर देगा। अनाशक्ति आश्रम, कौसानी चाय बागान, रुद्रधारी जलप्रपात, यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

मसूरी

मसूरी उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मसूरी, जिसे पहाड़ों की रानी के रूप में भी जाना जाता है, समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पूरे साल ठंडी और सुखद जलवायु के साथ, मसूरी कभी ब्रिटिश ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। मसूरी में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक द मॉल है, जो अपने शानदार कैफे और स्ट्रीट फूड वाले स्वादिष्ट खानों के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां की हर एक शॉप में आपको अनोखी चीजें देखने को मिल जाएंगी। माल रोड, मसूरी झील, गन हिल, लाल टिब्बा दर्शनीय स्थल, गन हिल पॉइंट, मसूरी की देखने लायक जगहों में आते हैं।

लैंसडाउन

लैंसडाउन भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां के बारे में काफी कम ही लोग जानते हैं। यहां आपको कभी भी एक समान मौसम देखने को नहीं मिलेगा। यहां के मौसम हर पल बदलते रहते हैं। लैंसडाउन हिल स्टेशन वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए भी प्रसिद्ध है। वैसे तो यहां हर मौसम में जाया जा सकता है। लेकिन यहां की खूबसूरती बारिश के मौसम में देखने लायक होती है, जिसे एंजॉय करने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...