यहां पूरे वर्ष भर विभिन्न शिविरों का हर माह आयोजन किया जाता है जैसे:- ओशो ध्यान साधना शिविर, भक्ति शिविर, मंत्र साधना शिविर, तंत्र शिविर, प्राण साधना शिविर, सुफी साधना शिविर, मृत्यु साधना शिविर, पुन: जन्म स्मृति शिविर, गुरजिएफ मूमेंट शिविर, होली महोत्सव, नव वर्ष महोत्सव। इन शिविरों के साथ-साथ ओशो की दी हुई थेरेपी, ओशो मिस्टीक रोज, नो माईड, बार्न अगेन, ओम थेरेपी, हू इज इन, हू एम आई थेरेपियों के साथ बच्चों के लिए विशेष कैम्प, महिलाओं के लिए विशेष कैम्प, बुर्जुगों के लिए विशेष कैम्प एवं स्वास्थ्य के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाता है। जिसकी सारी जानकारी हमारी वेबसाइट www.oshomadhuban.com पर उपलब्ध है। आप चाहें तो इन नं. 7746968159/9575518984 पर भी जानकारी ले सकते हैं। ओशो मधुबन में पूरे भारत के मित्रों के अलावा रूस, चाइना, अमेरिका, नेपाल, मंगोलिया आदि देशों से भी मित्रों का आगमन होता है। इस आश्रम का उद्देश्य उन लोगों तक ओशो को पहुचाना है जो ध्यान साधना के लिए बहुत धन खर्च नहीं कर सकते। इसलिए ओशो की सारी थेरेपी और ध्यान विधियां यहां निशुल्क है। चांपा में स्थित यह केंद्र रेलवे स्टेशन से मात्र 3 कि.मी. की दूरी पर स्थित है एवं निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशन जो कि यहां से मात्र 50 कि.मी. की दूरी पर बिलासपुर में स्थित है। चांपा एवं बिलासपुर रेलवे स्टेशन भारत के लगभग सभी रेलवे मार्ग से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। और बड़ी आसानी से भारत के किसी भी कोने से रेल मार्ग के द्वारा यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। निकटतम हवाई अड्डा भी मात्र 3 घंटे की दूरी पर रायपुर में है। यह आश्रम अपने सौंदर्य और भोजन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 5 एकड़ में फैला यह आश्रम सुंदर पेड़ों से आच्छादित है, आश्रम में डिवाइन गार्डन, यशोदा गार्डन, कृष्णा गार्डन, बृद्धा पथ, 200 मित्रों के लिए ध्यान कक्ष, सुंदर लायब्रेरी एवं ओशो की वीडियों, ऑडियों बुक्स, रोब सब कुछ यहां पर उपलब्ध है। इस कम्यून का संचालन स्वामी आनंद एकांत एवं 20 मित्रों की सहयोगी टीम के द्वारा किया जाता है। और पूरे भारत एवं विदेशों में उपलब्ध संचालक अलग-अलग समय पर नियमित रूप से यहंा संचालन के लिए बुलाये जाते हैं। ओशो मधुबन विधिवत एक पंजीकृत ट्रस्ट है। जिसका लक्ष्य ओशो के संदेश को इस पृथ्वी पर फैलाना है।  

यह भी पढ़ें –धर्म की साधना होती है, शिक्षा नहीं