Janmashtmi 2024 Jyotish Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी का रोहिणी नक्षत्र मनाया जाता है। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। उन्होंने इस धरती पर धर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए अवतार लिया था। श्री कृष्णा की उपदेश हमें जीवन में सही मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी पर गीता के उपदेश का अध्ययन करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
श्री लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है और इस दिन भक्ति पूजा पाठ उपवास और भजन कीर्तनकार भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। जन्माष्टमी केवल भगवान के जन्म का उत्सव नहीं बल्कि हमारे जीवन में आध्यात्मिकता धार्मिकता और नैतिकता के महत्व को भी दर्शाता है। आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ज्योतिषी उपाय जिन्हें अपनाकर आप जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्णा की कृपा पा सकेंगे। कान्हा जी की कृपा आप पर बरसती रहेगी और सभी समस्याएं दूर होंगी।
मधुर भोग का अर्पण करें

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री और दही का भोग लगाएं। श्रीकृष्ण को माखन चोर भी कहा जाता है। उन्हें मक्खन बहुत प्रिय है। छप्पन भोग अगर नहीं लगा सकते हैं तो माखन मिश्री का भोग लगाने से ही आपके घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी।
श्री कृष्ण का नाम जपें
कहते हैं कि श्री कृष्ण का नाम जपने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन आप ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है और भगवान श्री कृष्ण की कृपा को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह आपको मानसिक शक्ति और शांति प्रदान करता है। जन्माष्टमी के दिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
तुलसी अर्पित करें
भगवान श्री कृष्ण को तुलसी का पत्ता अति प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन उन्हें तुलसी का पत्ता अर्पित करें। इसे अर्पित करने से उनकी कृपा आप पर जल्दी ही बरसेगी। भगवान को स्नान करने के लिए जल में भी तुलसी का पत्ता डालें। उनके भोग में भी तुलसी अर्पित करें और फूलों के साथ भी तुलसी का पत्ता चढ़ाएं।
पीला वस्त्र का दान करें

श्री कृष्ण को पीतांबर भी कहते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गरीबों को पीला वस्त्र और भोजन दान करें। गरीबों और ब्राह्मणों को पीला वस्त्र दान करने से आपके जीवन में धन और समृद्धि बढ़ेगी।
मंत्र लिखें
एक सफेद कागज पर श्री कृष्ण का कोई मंत्र लिखें और उसे अपने पूजा स्थल पर रख दें। इस ज्योतिष उपाय से आपके जीवन में आने वाले सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। आप इस शक्तिशाली मंत्र को लिख सकते हैं। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।
शंख से अभिषेक करें
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की मूर्ति का शंख से जलाभिषेक करें। शंख का जल बहुत पवित्र होता है। शंख की ध्वनि से पूजा सफल मानी जाती है। इस उपाय को करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप पर बरसती रहेगी।
