गोवर्धन पूजा में आजमाएं ये वास्तु उपाय, दूर होगी निगेटिव एनर्जी: Govardhan Puja Vastu Upay
Govardhan Puja 2024 Muhurat

इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, जानें सही मुहूर्त: Gowardhan Puja Vidhi

चलिए जानते हैं इस बार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और आप अपने घर में यह पूजा कैसे कर सकते हैं।

Govardhan Puja 2024 Muhurat: दिवाली उत्सव शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लोगों को साल भर इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली उत्सव की शुरुआत कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि से होती है जो भाई दूज तक चलता है। दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और आखिर में यानी पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है। धनतेरस से शुरू हुए दिवाली उत्सव के चौथे दिन की जाने वाली गोवर्धन पूजा देश के कई हिस्सों में धूम-धाम की जाती है। चलिए जानते हैं इस बार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और आप अपने घर में यह पूजा कैसे कर सकते हैं।

Also read: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है गलती: Diwali Idols Tips

Gowardhan Puja date

इस बार प्रतिपद तिथि 01 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट से लग रही है, जो अगले दिन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगी इसलिए उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 02 नवंबर 2024 को की जाएगी।

2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 6 बजे से लेकर 8 बजे तक है। इसके बाद दोपहर में 03:23 मिनट से लेकर 05:35 मिनट के बीच भी पूजा की जा सकती है।

Gowardhan Puja Vidhi
  • घर में गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाएं।
  • इसके बाद इसे फूलों से सजाएं। गोबर से बनाए गए भगवान श्री कृष्ण को फल, जल, दीप-धूप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • अब भगवान को कढ़ी और अन्नकूट चावल का भोग लगाएं
  • पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें और इस दौरान हाथ में जल लेकर मंत्रों का उच्चारण करें।
  • अंत में गोवर्धन महाराज की आराधना करते हुए पूजा संपन्न करें और सभी को प्रसाद बांटें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...