Maha Kumbh 2025: हिंदू धर्म में महाकुंभ को एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक मेला माना जाता है, जो हर 12 साल में आयोजित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिथि और ग्रहों के आधार पर महाकुंभ मेले का आयोजन विशेष स्थान पर होता है और इस साल यह महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।
मान्यता है, कि महाकुंभ के दौरान शाही स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान स्वयं अपने भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस मौके पर सूर्य और गुरु ग्रह का प्रभाव भक्तों पर शुभ या अशुभ हो सकता है, जिसे लेकर ज्योतिष शास्त्र द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई है।
Also read: क्यों 12 साल बाद लगता है महाकुंभ, कैसे तय होती है इसकी डेट?: Kumbh Mela Dates
वृषभ राशि के लिए गुरु का वक्री होना
वृषभ राशि के लिए बृहस्पति ग्रह अष्टम भाव का कारक है, जो लाभ और समृद्धि का संकेत देता है। जब गुरु वक्री होता है, तो यह सभी राशियों के लिए सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, विशेष रूप से वृषभ राशि वालों के लिए। गुरु का वक्री होना आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद साबित हो सकता है, जिससे आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में खराब संबंधों में सुधार की संभावना भी बन सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है, वही नौकरी पेशा लोगों की कार्यशैली में सुधार और कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। कुल मिलाकर गुरु का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए समृद्धि और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है।
मकर राशि में सूर्य का प्रवेश
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को अत्यधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि सूर्य का सूर्य प्रभाव व्यक्ति के भाग्य को बदल सकता है। सूर्य देव की मकर राशि में उच्च स्थिति मानी जाती है, और जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह न केवल सूर्य की शक्ति को बढ़ाता है। बल्कि शनि की साढ़ेसाती और ढइया के प्रभाव को भी कम कर सकता है। मकर राशि में सूर्य का प्रवेश शनि से प्रभावित जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि इस दौरान उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव और किस्मत का साथ मिल सकता है। यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से अच्छा हो सकता है, जो शनि के बुरे प्रभावों से परेशान हैं।
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रभाव
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश हर राशि के जातकों के लिए जीवन पर प्रभाव डालता है। इस दौरान मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है, जो सूर्य के मकर राशि में आने के प्रतीक के रूप में महत्वपूर्ण है। सूर्य के मकर राशि में आने से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, जैसे की आर्थिक स्थिति में सुधार, कार्यक्षेत्र में सफलता और जीवन में नयापन आ सकता है।
वहीं, कुछ राशियों के लिए यह समय कठिनाइयों और चुनौतियों का भी हो सकता है और उन्हें अपने निर्णय में सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है। कुल मिलाकर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रभाव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यह समय बदलाव को सुधार का संकेत देता है।
