भारतीय पंचांग के अनुसार होलाष्टक के 2 दिन बाद से यानी 15 मार्च 2019, शुक्रवार से खरमास (मलमास) शुरू हो गया है। यह मुहूर्त लगते ही सभी शुभ कार्यों पर ब्रेक लग गया है, यानी कि इस दौरान कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं होंगे। पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2019, रविवार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तभी से विवाह, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी दोबारा शुरू हो पाएंगे, तब तक यानी 1 महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो पाएंगे। आइए जानते हैं खर मास में क्या करें और क्या न करें :-
1. खरमास में शादी जैसे कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते। कहा जाता है कि इस दौरान शुभ काम करने से उसका फल नहीं मिलता।
2. इस महीने किसी संपत्ति अथवा भूमि की खरीद भी बेहद अशुभ होती है। इस महीने के दौरान इससे बचना चाहिए।
3. खरमास की शुरुआत के बाद नया वाहन खरीदने से भी बचना चाहिए।
4. खरमास के प्रारंभ होने के बाद घर या किसी अन्य भवन का निर्माण पूर्णतः वर्जित है। इस दौरान भवन निर्माण सामग्री लेना भी अशुभ होता है।
5. विवाह और उपनयन जैसे शुभ संस्कार भी इस दौरान पूर्णतः वर्जित रहते हैं। इसके अलावा गृह प्रवेश जैसे कार्य भी इस दौरान नहीं होने चाहिए।
ये भी पढ़े-
कहीं कीचड़ तो कही टमाटर से खेली जाती है होली
जाने होली के ऑफिशियल ड्रिंक ‘भांग’ के बारे में 5 फैक्ट्स
जानिए क्या है होली पूजन का रहस्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
