ग्लिसरीन, चुकंदर, गुलाब की पंखुड़ियां और शीया बटर लिप बाम

सूखे और फटे होंठों की समस्या से निपटने के लिए आप कई तरीके अपनाते हैं। हम अपने शरीर को सन टैन से बचाने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करते हैं, लेकिन हम अपने होंठों को बचाने के लिए कुछ करते होंगे। कभी-कभी मेकअप के ज्यादा उपयोग से भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में, लिप बाम बहुत उपयोगी होता है। जिसका उपयोग दिन के किसी भी समय किया जा सकता है।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच रोज पेटल पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
  • 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
  • 1 बड़ा चम्मच चुकंदर पेस्ट

विधि

  • अब इसमें ग्लिसरीन मिलाएं।
  • एक चुकंदर लें और इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। चुकंदर को एक पेस्ट बना लें।
  • कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को लें और गुलाब जल का उपयोग करके इसका पेस्ट बना लें।
  • दोनों पेस्ट को शीया बटर में मिलाएं।
  • पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें और इस लिप बाम को फ्रिज में ग्लास जार में स्टोर करें।

एंटी-एजिंग फेस मास्क 

चुकंदर में विटामिन ए और सी और फ्लेवोनोइड्स, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे प्राकृतिक और आवश्यक त्वचा मौजूद हैं। यह सब चीजे आपके त्वचा को युवा बनाए रखने में मदद करता है।

सामग्री

  • 1 गाजर
  • 1/2 चुकंदर
  • 1/2 कप दही

विधि-

  • इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • गाजर और चुकंदर को छील लें।
  • कुछ ताजा दही लें और, गाजर और चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।
  • गुनगुने पानी से धो लें।

चुकंदर और टमाटर टोनर

हमारी त्वचा प्रदूषण, धूल, जमी हुई गंदगी, गर्मी के संपर्क में आती है, और इसके वजह से आपकी त्वचा के पोर्स को नुकसान होता है। जब हमारी त्वचा-सीबम द्वारा उत्पादित नेचुरल ऑयल छिद्रों में घुस जाते हैं, जिससे वे और भी बड़े हो जाते हैं। इसके लिए आप ये उपाय अपनाएं:

  • चुकंदर का रस और टमाटर का रस लें और उन्हें एक स्प्रे बोतल में डालें, एक रुई का बॉल लें और इस टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

सेब चुकंदर गाजर और धनिया डिटॉक्स ड्रिंक

चुकंदर में सबसे अच्छे क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं और इसे व्यापक रूप से डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में उपयोग किया जाता है। आज हमारे भोजन में इतने मिलावट का स्तर बढ़ चुका है, उससे कई बीमारियाँ पैदा होते हैं।

सामग्री

  • 1 गाजर
  • 1 सेब
  • 1 चुकंदर
  • धनिया के कुछ ताजा डंठल

विधि

  • इस ड्रिंक को खाली पेट पिएं और यह डिटॉक्स ड्रिंक आपके लीवर और किडनी को साफ कर देगा।
  • गाजर सेब और चुकंदर को छील लें और धनिया को अच्छी तरह से धो लें।
  • ब्लेंडर में सभी सामग्री को ब्लेंड कर लें।

ये भी पढ़ें

बढ़ती उम्र को रोकने के लिए बेस्ट एंटी एजिंग टिप्स!

DIY: बालों को लम्बे और मुलायम बनाएं

ग्लोइंग चेहरा पाना है तो अपनाएं नारियल पानी फेस टोनर

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।