इस जगह पर गर्म प्रेस से दाग दिए जाते हैं लड़कियों के ब्रेस्ट, दिल दहला देगा ये रिवाज: Breast Ironing Tradition
Breast Ironing Tradition

Breast Ironing Tradition: आपने दुनियाभर में दर्दनाक रिवाजों के बारे में तो जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं आज के इस आधुनिक युग में भी महिलाओं से जुड़े कई ऐसे दर्दनाक रिवाज हैं, जिन्हें निभाया जा रहा है। यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि रिवाज के नाम पर लड़कियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

कई रिवाज तो इतने जोखिम भरे होते हैं कि किसी की जान भी जा सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी की ना केवल दूर-दराज के सुदूर इलाकों में महिलाओं के लिए अजीबो-गरीब रिवाज निभाए जाते हैं, बल्कि शहरों में भी इनका असर साफ तौर पर दिखता है।

जिस तरह से दुनियाभर के कई देशों में महिलाओं का खतना करने का रिवाज है, उसी तरह कई जगहों पर महिलाओं ब्रेस्ट आयरनिंग का रिवाज चला आ रहा है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसा रिवाज है, तो आपको हम इस बारे में सब कुछ बताएंगे। इसे रिवाज के नाम पर क्रूरता कहना गलत नहीं होगा। आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ब्रेस्ट आयरनिंग के बारे में हर पहलू पर जानकारी देंगे।

क्या होता है ब्रेस्ट आयरनिंग?

Breast Ironing Tradition
breast ironing?

इस रिवाज के अंदर जब कोई लड़की प्यूबर्टी को हीट करती है, तो उसकी खुद की मां ही उसके स्तनों को किसी गरम चीज जैसे-गर्म पत्थर, लकड़ी या लोहे से दाग देती है। आपको सुनकर ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है। महिलाओं के स्तनों को दागने का ये रिवाज आज भी बड़े स्तर पर कैमरून अफ्रीका में प्रचलित है। ये ना सिर्फ कैमरून अफ्रीका में है, बल्कि ये अफ्रीका के कई देशों जैसे-गिनिया-बिसाउ, केन्या, टोगो, चाड और कई अन्य जगहों पर किया जाता है।

यह भी देखें-कहीं इन वजहों से आपका बच्चा भी तो नहीं हो रहा चिड़चिड़े, जानें: Angry Child Behaviour

क्या कहते हैं आंकड़े?

यूनाइटेड नेशन्स और अफ्रीकी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक रिपोर्ट के जरिए एक अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 3.8 करोड़ लड़कियों को इस दर्दनाक रिवाज से गुजरना पड़ता है। रिपोर्ट की मानें तो 58% लड़कियों को ये खतरनाक दर्द उनकी खुद की मां ही देती है, वहीं बाकी मामलों में परिवार की किसी अन्य महिला द्वारा ये रिवाज निभाया जाता है। केवल अफ्रिका के कैमरून में ही 23 से लेकर 50% लड़कियों को इस रिवाज का सामना करना पड़ता है।

क्यों की जाती है लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग?

Why is breast ironing done for girls?
Why is breast ironing done for girls?

अब आपके भी मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग क्यों की जाती है? यह रिवाज भी फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन जैसा ही है। इसके पीछे लड़कियों की भलाई का तर्क दिया जाता है। दरअसल इस रिवाज के पीछे का असली कारण लड़कियों की ब्रेस्ट ग्रोथ को कम करने या स्लो करने के लिए किया जाता है।

वहीं कई तर्क कहते हैं कि इसे सेक्सुअल एनकाउंटर को रोकने के लिए किया जाता है। कैमरून में ऐसी मान्यताएं हैं कि इससे महिलाएं पुरुषों के लिए कम अट्रैक्टिव हो जाती है और उनका सेक्सुअल एनकाउंटर नहीं होगा। इस जगह पर किसी टीनएजर लड़की के पास हैवी ब्रेस्ट होना एक शर्म की बात मानी जाती है।

ब्रेस्ट आयरनिंग क्यों है खतरनाक

Why is breast ironing dangerous?
Why is breast ironing dangerous?

दरअसल ब्रेस्ट आयरनिंग करने से सिस्ट, ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कई साइकोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में ये रिवाज लड़कियों की जिंदगी के लिए जीवन भर किसी नासूर के बराबर हो जाता है।