Female Khatna Ritual: दुनियाभर में महिलाओं से जुड़े कई खतरनाक रिवाज आज भी चले आ रहे हैं। इन रिवाजों को निभाने के लिए कई महिलाएं अपनी जान तक गवां देती हैं। ऐसे ही एक खतरनाक रिवाज है खतना। अब आपके मन में भी एक सवाल होगा कि आखिर महिलाओं का खतना क्या होता है। अफ्रीका के कई देशों में आज भी महिलाओं से जुड़ा ये खतरनाक रिवाज मनाया जाता है।
यह भी देखें-अगर आपके बच्चे को कोई कर रहा है बुली, तो ऐसे बढ़ाएं उनका हौंसला: Handle Bully Child
फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में आज भी मौजूद है। इसका दर्द लाखों महिलाएं झेलती हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए दुनिया के इस खतरनाक रिवाज के बारे में बताएंगे, जिसनें अब तक कितनी ही महिलाओं को मौत के बराबर का दर्द दिया है। आइए जानें क्या होता है महिलाओं का खतना।
क्या है महिलाओं का खतना?

जिस तरह से पुरुषों का खतना किया जाता है, ठीक उसी तरह कई देशों में महिलाओं के लिए भी ये प्रथा चलती है। इसमें छोटी उम्र में ही लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड या उस्तरे की मदद से थोड़ा सा काट दिया जाता है। कई देशों के कई धर्मों में आज भी ये रिवाज चला आ रहा है।
कैसे होता है महिलाओं का खतना?
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार इसे चार तरह से किया जाता है। इसमें या तो लड़कियों की क्लिटोरिस को पूरी तरह से काट दिया जाता है, कई बार इसका केवल ऊपरी हिस्सा काटा जाता है। इसके अलावा बाकी के दो तरीकों में वेजाइना को थोड़ा सा सिल दिया जाता है या फिर इसमें छेद किया जाता है। जितना ये सुनने में खतरनाक है, उतना ही ये महिलाओं के लिए जानलेवा भी है।
क्यों किया जाता है खतना?

कई देशों में इसे रिवाज कहा जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर अफ्रीका के देशों में देखने को मिलता है। इस प्रथा को कई इस्लामिक देशों में भी फॉलो किया जाता है। इस रिवाज के पीछे का तर्क ये दिया जाता है कि इससे लड़कियों की सेक्सुअल इच्छाएं खत्म हो जाती हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका और एशिया के साथ-साथ ये रिवाज यूरोप के भी 30 देशों में आज तक कायम है। दुनियाभर में 20 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को ये दर्द झेलना पड़ता है।
युगांडा में इसका प्रचलन

युगांडा की साबिनी जनजाति में शादी के पहले हर महिला के लिए खतना करवाना बहुत ही जरूरी माना जाता है। यूगांडा में 2010 में इस पर आधिकारिक तौर पर बैन लगा दिया गया था, इसके बावजूद भी इस प्रथा को आज भी मनाया जाता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार बचपन और टीनएज के साथ-साथ यहां वयस्क होने के बाद भी महिलाओं का जेनिटल म्यूटिलेशन किया जाता है।
कितना खतरनाक है खतना?

महिलाओं के लिए खतना बहुत ही खतरनाक है। इससे उन्हें कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कई गंभीर मामलों में ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। 2017 में बोहरा मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज भी उठाई थी। जो महिलाएं इस दर्द से गुजरती हैं, उनके दर्द और डर का अंदाजा लगाना भी संभव नहीं है।
