Overview:
डिनर टेबल पर बच्चे से उसके दिनभर की एक्टिवी जरूर पूछें। स्कूल बस से लेकर क्लास रूम तक, प्ले ग्राउंड से लेकर ट्यूशन तक की सारी बातें उनसे जानें।
Bond With Kids: भागदौड़ भरी जिंदगी में पेरेंट्स चाहते हुए भी अपने बच्चों को भरपूर समय नहीं दे पाते। वर्किंग पेरेंट्स के साथ यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। अधिकांश घरों में डिनर टाइम ही वो समय होता है, जब पूरा परिवार रिलैक्स होकर एक साथ बैठता है, खाना खाता है और दिनभर की बातें शेयर करता है। डिनर के समय आप अपने परिवार, खासतौर पर बच्चों को क्वालिटी टाइम दे पाते हैं। ऐसे में इस क्वालिटी टाइम में आप बच्चे से खुलकर बात करें। इससे आपका और बच्चे का बॉन्ड मजबूत होगा। बच्चे को महसूस होगा कि वो अकेला नहीं है, उसके साथ उसके पेरेंट्स हमेशा हैं। बच्चों को करीब से जानने और उनके जिंदगी में क्या चल रहा यह पता लगाना का सबसे अच्छा समय डिनर टाइम ही है। इस दौरान कुछ सवाल आपको बच्चे से जरूर करने चाहिए। क्या हैं ये सवाल चलिए जानते हैं।
Also read: ऑटिस्टिक बच्चों को जरूरत है स्मार्ट केयर और प्यार की: Autistic Children Care
1. आपका दिन कैसा बीता
डिनर टेबल पर बच्चे से उसके दिनभर की एक्टिविटी जरूर पूछें। स्कूल बस से लेकर क्लास रूम तक, प्ले ग्राउंड से लेकर ट्यूशन तक की सारी बातें उनसे जानें। ध्यान रखें ये टू-वे कम्यूनिकेशन होना चाहिए। मतलब आप भी बच्चे को बताएं कि आज आपने दिनभर में क्या-क्या किया। इससे बच्चे को ये महसूस नहीं होगा कि आप उससे सवाल पूछ रहे हैं। साथ ही उसे भी आपके संघर्षों के बारे में पता चल पाएगा।
2. आपको सबसे अच्छा क्या लगा
बच्चे की दिनभर की एक्टिविटी जानने के बाद आप उससे ये जरूर पूछें कि दिनभर में उसे सबसे अच्छा क्या लगा, उसके लिए क्या बेस्ट मोमेंट रहा। ऐसा करने से आप बच्चे की रुचियां और क्रिएटिविटी का अंदाजा लगा पाएंगे। साथ ही उसके अचीवमेंट्स के बारे में आपको पता चलेगा। उसे उसकी उपलब्धियों पर शाबाशी दें। इससे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। वहीं बच्चा भी दिनभर में कुछ ऐसा करने की कोशिश जरूर करेगा, जिससे उसे पेरेंट्स और परिवार की तारीफ मिले।
3. कल की प्लानिंग क्या है
वैसे तो हर पेरेंट्स को पता होता है कि बच्चे के अगले दिन की प्लानिंग क्या होगी। लेकिन फिर भी ये सवाल आप बच्चों से जरूर पूछें। इससे उन्हें नेक्स्ट डे की प्लानिंग करना आएगा। साथ ही वे अगले दिन अपने रूटीन को फॉलो करने के लिए मेंटली प्रिपेयर हो जाएंगे। ये एक सवाल बच्चों की जिंदगी में उन्हें आगे बढ़ने में भी मदद करेगा।
4. क्या आपने आज किसी की मदद की
जिंदगी में फ्लेक्सिबल और सेंसिटिव होना बहुत जरूरी है। आप बचपन से ही बच्चे को यह बात सिखाएं। जब आप उससे पूछते हैं कि क्या आपने किसी की मदद की तो वो दूसरों का साथ देना सीखेगा। अगर उसने किसी मदद की है तो आप उसकी तारीफ जरूर करें। इससे उसका उत्साह बना रहेगा।
5. आज आप सबसे ज्यादा किस बात पर हंसे
डिनर टेबल पर बच्चे से बात करने का मतलब है उसके करीब आना, न कि उसकी क्लास लेना। इसलिए बच्चे से जरूर पूछें कि आज वो सबसे ज्यादा किस बात पर हंसा। या फिर पूछें कि आज दिनभर में क्या फनी हुआ। बच्चे की बात ध्यान से सुनने के बाद आप भी उसकी खुशियों और हंसी में शामिल हों। इससे बच्चे को बहुत अच्छा महसूस होगा।