कामकाजी हैं, तो बच्चों को नज़रअंदाज न करें
कभी-कभी बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। ऐसे में माता पिता का भी मन उदास रहने लगता है और उनके लिए घर बच्चे और ऑफिस सबको एक साथ मैनेज करना मुश्किल होने लगता है।
Tips for Working Parents: बच्चों की परवरिश में माता-पिता की सबसे अहम भूमिका होती है। उम्र के हर चरण में बच्चों को माता पिता की ही सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आजकल ज्यादातर माता पिता काम के चलते घर से बाहर ही रहते हैं, और अगर वर्क फ्रॉम होम भी करते हैं तो भी व्यस्त ही रहते हैं। जिस वजह से उनके बच्चे अकेलापन महसूस करने लगते हैं। उन्हें समझाना मुश्किल हो जाती है कि एक अच्छी लाइफ जीने के लिए दोनों का काम करना बहुत जरूरी है, जिसकी वजह से कभी-कभी बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। ऐसे में माता पिता का भी मन उदास रहने लगता है और उनके लिए घर बच्चे और ऑफिस सबको एक साथ मैनेज करना मुश्किल होने लगता है।

अगर आप भी वर्किंग पेरेंट्स हैं और काफी बिज़ी रहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ अमेजिंग टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप अपने काम के साथ-बच्चे के लिए भी समय निकाल पाएंगे। इस से पेरेंट्स और बच्चों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत हो जाएगी।
दोस्त बनकर समझाएं

बेशक हम कभी कभी परेशान हो जाते हैं इस बात को लेकर कि हम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ही इतनी मेहनत कर रहे हैं। अगर हम खुद को बच्चों की जगह रख कर देखें, तो शायद हम भी यही सब सोचेंगे जो आजकल हमारे बच्चे सोच कर परेशान हैं। इस परिस्थति में हमें बच्चों को प्यार से उनका दोस्त बन कर समझाना चाहिए कि आपका काम करना कितना जरूरी है। इस तरह वो हमारे करीब आ जाएंगे और उन्हें कभी अकेलापन महसूस ही नहीं होगा।
बच्चों को समय दें

आप ऑफिस जाएं या घर से ही काम करें। आपके लिए बच्चे को समय देना बहुत जरूरी है। ये सोचना गलत है कि अगर आप घर से ही काम कर रहे हैं तो आप बच्चे को समय तो दे ही रहे हैं। हर दिन का कुछ टाइम आप सिर्फ बच्चे के साथ बितायें, उस वक्त न कोई काम और न ही किसी से फोन पर काम की बातें। ये समय बस आपका और बच्चे का है, इसे अच्छे से एन्जॉय करें और अगर आप ऑफिस जाते हैं तो भी कुछ समय जरूर निकालिए, चाहे तो डिनर टेबल पर, या सोने से पहले अपने बच्चों के साथ कुछ टाइम जरूर बिताएं |
उन्हें सरप्राइज दें

वो आपके लिए बहुत स्पेशल है, ये उन्हें महसूस करवाना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि बच्चों को समय-समय पर सरप्राइज देना है, जैसे कि डिनर प्लान करें, मूवी नाइट प्लान करें, या कभी वीकेंड पर सरप्राइज प्लान बना लें। अपनी लोकेशन के आसपास घूमने का कुछ प्लान करें। फिर देखे आपके बच्चों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा और उन्हें इतना खुश देख कर आप भी काफी रिलैक्स फील करेंगे।
अपने बच्चों को बताएं कि वो आपके लिए बेहद खास हैं। आप हमेशा उनके साथ है, अब परिस्थिति कैसी भी हो। जब आप बच्चों की परवरिश इस तरह करेंगे, तो आपका बच्चा समझदार और शांत इंसान बनेगा। वह दिल और दिमाग दोनों से अपनी जिंदगी का बड़े से बड़ा फैसला आसानी से ले पाएगा।
