दांत निकलते समय न हो परेशानी, इसके लिए शिशु के लिए ये ट्रिक अपनाएं

दांत निकलते समय बच्चों को कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं जिसमें चिड़चिड़ाना, रोना और उल्टी, दस्त मुख्य हैं। इसलिए इस समय आपको अपने बच्चे का ख़ास ध्यान रखना है।

Teething in Babies: बच्चों के जीवन के लिए पहला वर्ष बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस समय बहुत से नए-नए परिवर्तन होते हैं, इन्हीं में से एक है दांत निकलना। लेकिन, यह समय बच्चों के लिए उतना आसान नहीं होता है। दांत निकलते समय बच्चों को कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं, जिसमें चिड़चिड़ाना, रोना और उल्टी, दस्त मुख्य हैं। इसलिए इस समय आपको अपने बच्चे का ख़ास ध्यान रखना है। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से घरेलू उपाय हैं जो इस समय बच्चों को राहत दे सकते हैं-

मसूड़ों की मालिश

दांत निकलते समय बच्चों के मसूड़ों में दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए आप साफ उंगली से हल्की मालिश कर सकते हैं। मालिश करते समय साफ़ सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। हो सकता है बच्चा शुरू में आपको मालिश ना करने दे, लेकिन थोड़ी देर में दर्द से राहत महसूस होने पर वो मालिश को एन्जॉय करेगा।

मसूड़ों की मालिश

टीथर दें

दांत निकलते समय बच्चों के मुंह में टीथर दे सकती हैं, इससे उनके मसूड़ों को आराम मिलेगा। लेकिन, टीथर की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, नहीं तो बच्चे को इससे इन्फेक्शन हो सकता है। आप इस समय में बच्चे के मुंह में टीथिंग बिस्किट भी दे सकती हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा उसे चबाएं, न कि खाने की कोशिश करें। टीथिंग बिस्किट टूटने का डर रहता है और ये बच्चे के गले में फंस सकता है।

टीथर दें

ठोस चीज़ें खाने को दें

बच्चों के दांत निकलते हैं तो उनके मसूड़ों में काफी इचिंग होती है, इसलिए उनका ध्यान इस और से हटाने के लिए आप उसको कुछ ठोस चीज खाने को दे सकती हैं, जैसे कि ककड़ी, गाजर, खीरा आदि। इससे बच्चे का ध्यान बंटा रहेगा और वो ज्यादा चिड़चिड़ाएंगा नहीं।

केला रहेगा काम का

दांत निकलते समय कई बार बच्चों को बुखार, दस्त, उल्टी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं, जिनसे राहत देने के लिए बच्चों को केले को मैश करके दें। केले से दस्त एकदम रुक जाएंगे। इसके अलावा इस समय बच्चों को ताजे फलों के रस भी अधिक से अधिक देने का प्रयास करें। ताजे फल जैसे संतरे, तरबूज, अनानास, कीवी आदि में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

नारियल पानी दें

उल्टी, दस्त की वजह से बच्चों के शरीर में पानी की कमी के साथ ही कमजोरी भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को नारियल पानी जरूर दें, इसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स दोनों मौजूद होते हैं, इससे उनको ताकत तो मिलेगी ही, दांत निकलने के दर्द से राहत भी मिलेगी।

नारियल पानी दें

आप भी बच्चे के दांत निकलने के समय हमारे बताये ये घरेलू उपाय अपनाइए और फिर देखिये कि कितनी आसानी से निकलेंगे आपके बच्चे के दांत।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...