यूँ तो हमारे हाथों में कई तरह के चिन्ह और रेखाएं होती हैं, जो बताते हैं कि मनुष्य का जीवन कैसा रहेगा? भविष्य में घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में बताती इन रेखाओं का समुद्रशास्त्र में काफी विस्तृत वर्णन मिलता है। लाइफ लाइन, लव लाइन, मैरिज लाइन की तरह ही एक रेखा है विष्णु रेखा। जी हाँ! यह रेखा तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच में केवल उन्हीं लोगों के हाथों में पायी जाती है, जिन लोगों पर विष्णु भगवान की असीम कृपा होती है। अगर आपके हाथ में भी यह लाइन है, तो इसके बारे में जाने कुछ और खास बातें-

  1. जिस किसी के भी हाथ में यह रेखा होती है, वे लोग सच की राह पर चलने वाले होते हैं।
  2. ऐसे लोग भगवान पर काफी विश्वास करते हैं और उनकी भक्ति में लीन भी रहते हैं।
  3. हाथ में ‘V’ रेखा वाले लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे लोगों को कम मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिल जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जीवन में संघर्ष बहुत होते हैं।
  4. ऐसे जातकों के विरोधी कम ही होते हैं। लेकिन कोई विरोधी होता भी है, तो उसको इनके सामने हार का ही सामना करना पड़ता है।
  5. भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की जोड़ी की तरह ही इनके साथ इनके लाइफ पार्टनर की जोड़ी भी खूब जमती है। ऐसे लोगों का जीवनसाथी कई गुणों से परिपूर्ण होता है।
  6. वैसे तो ये जातक बुराई की ओर अग्रसर नहीं होते हैं लेकिन अगर इन लोगों के हाथों से गलती से भी कोई बुरा काम हो जाए तो इसका फल इन्हें तुरंत भोगना पड़ता है।
  7. अपने सरल, सच्चे और सुशील स्वभाव की वजह से ये लोग भीड़ में अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं और समाज में ये काफी सम्मान के पात्र भी होते हैं।

 

ये भी पढ़ें-

सजावट के साथ समृद्धि भी आएगी घर:घर लाए ये 5 चीजें

प्यार है बढ़ाना तो अपनाए फेंग शुई के ये लव टिप्स

गुडलक चाहिए तो फॉलो करें ये फेंगशुई टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।