Samudrika Shastra: हमारे जीवन में हस्तरेखा शास्त्र का बड़ा महत्व है। हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य व स्वभाव की कुंडली निकाली जा सकती है। हस्तरेखा में हथेली की प्रत्येक रेखाओं का विश्लेषण मिलता है, जिससे व्यक्ति के आचरण, स्वभाव और उसके आने वाले कल के बारे में जान सकते हैं। ना केवल हाथ की रेखाओं में, बल्कि पैरों के तलवों में भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज छुपे होते हैं। जिनको समुद्र शास्त्र के माध्यम से जान सकते हैं।
व्यक्ति के पैरों के तलवों की बनावट से व्यक्ति के भविष्य और भाग्य से जुड़े राज जान सकते हैं। इसके अलावा उसके स्वभाव, गुण और व्यवहार के बारे में भी पता लगा सकते हैं। समुद्रशास्त्र में इस बात का विस्तार से उल्लेख मिलता है कि पैरों के तलवों की आकृति और तलवों पर बने कुछ विशेष निशान व्यक्ति के सौभाग्यशाली और धनवान होने का संकेत होते हैं। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार तलवों के माध्यम से किसी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं।
पैरों की ऐसी बनावट होती है शुभ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों के तलवे बहुत अधिक मुलायम, सुंदर, चिकने और लालिमा लिए होते हैं, उनपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग धनवान होते हैं। इनके जीवन में धन संपत्ति और वैभव बना रहता है। जिन व्यक्तियों के तलवे सपाट होते हैं, ऐसे लोग बहुत अधिक मेहनती होते हैं। अपने कठोर परिश्रम से ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं। सपाट तलवों वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। साथ ही दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है और ये खुद से आगे बढ़कर दूसरे लोगों की सहायता करते हैं। यदि किसी के तलवों में एड़ी से कोई रेखा शुरू होकर अंगूठे तक पहुंचे तो ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। भाग्य इनका साथ देता है और ये आराम की जिंदगी जीते हैं।
ऐसी बनावट है अशुभ

समुद्र शास्त्र के अनुसार, रूखी त्वचा और फटी एड़ियों वाले जातकों का जीवन संघर्षशील होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को बहुत अधिक मेहनत के बाद सकारात्मक परिणाम मिलता है। सफेद रंग के तलवे वाले जातकों को अच्छे और बुरे व्यक्तियों की पहचान नहीं होती। ये लोग बहुत आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है। ऐसे व्यक्ति कई बार गलत निर्णय के कारण अपना ही नुकसान कर लेते हैं।
जिन लोगों के तलवों का रंग काला होता है, उन्हें हमेशा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ये हमेशा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहते है और संतान सुख से भी वंचित रहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के पैर की उंगलियों के बीच खाली जगह दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियां बनी रहती है। ऐसे लोगो को अपना धन बहुत सोच समझकर खर्च करना चाहिए। मटमैले रंग के तलवों के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं और घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। सपाट तलवे वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं।
यह भी पढ़ें: सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति: Vastu Shastra Remedies
