Astro Tips : हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा से जुड़े कई तरह के नियम है। हिन्दू शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा से जुड़ी विधि-विधान को काफी विस्तार में समझाया गया है। हिन्दू धर्म में काफी सारी परम्पराएं है, जो सदियों से चलती आ रही है। इन्हीं परम्पराओं में से एक है कि हमें पूजा या मांगलिक कार्यों में किस तरह के कपड़े पहनना चाहिए। हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान कपड़े, पूजा का समय और मुहूर्त जैसी बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि यदि इन बातों पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ईश्वर नाराज़ हो सकते है और सही फल प्राप्त नहीं होता है। इसीलिए हमें पूजा के दौरान खासतौर पर उससे जुड़े नियमों पर ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि देवी-देवताओं की पूजा के दौरान कपड़ों के रंगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हमें पूजा में किस तरह या किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए, इसका उल्लेख मिलता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि किस तरह या किन रंगों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए:
इन रंगों के कपड़े नहीं पहनना चाहिए
नीला रंग
हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने से मना किया जाता है। हिन्दू शास्त्रों में नीले रंग को ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। इसी वजह से इस रंग के वस्त्रों को पूजा या किसी भी मांगलिक कार्यों में पहनने से मना किया जाता है। माना जाता है कि यह रंग अशुभ है।
काले रंग
हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान काले रंग को सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। हिन्दू ग्रंथों में काले रंग के वस्त्रों को पहनने से साफ़ इनकार किया जाता है। पूजा के दौरान इस रंग के वस्त्रों को अन्धकार से जोड़ा जाता है। मगर, शनि देव की पूजा के दौरान काले रंग के वस्त्र पहनना शुभ है। इसीलिए शनि देव की पूजा के दौरान आप काले रंग के वस्त्र धारण कर सकते है।
सफ़ेद रंग
सामान्य तौर पर सफ़ेद रंग को शुभ माना जाता है, इसे शान्ति का प्रतीक भी कहा जाता है। मगर हिन्दू धर्म में सफ़ेद कपड़ों को पहनने से मना किया जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर पूजा या मांगलिक कार्य में शामिल होना अशुभ माना जाता है। इसीलिए सफ़ेद वस्त्र को धारण कर पूजा पाठ में शामिल ना हों।
खाकी रंग
खाकी रंग के वस्त्र धारण कर पूजा पाठ करने से मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता है। इसीलिए हिन्दू धर्म में खाकी रंग के वस्त्र को पहनने से मना किया जाता है। इसके साथ ही गंदे और फटे कपड़े पहनकर भी पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। इसे भी अशुभ माना जाता है। क्यूंकि पूजा और मांगलिक कार्य को हिन्दू धर्म में पवित्र काम माना जाता है। इसीलिए इस दौरान हमे साफ़ और स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
