घर के मंदिर में इस तरह करें पूजा-पाठ, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा: Worship Astro Tips
Worship Astro Tips

Worship Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। भारत के हर घर में रोज भगवान की पूजा की जाती है। लोग घर के मंदिर की साफ सफाई करते हैं, और श्रद्धा-भाव से पूजन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना घर में पूजा करने से और भगवान का नाम लेने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। घर के मंदिर में पूजन के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा घर के मंदिर में पूजा करने से घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहता है।

Also read : अगर आप भी बिना नहाए करते हैं ये काम, तो हो जाएं सतर्क, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज: Astro Tips

घर में पूजा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है। ऐसे में घर में वास्तु के अनुसार ही मंदिर बनवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार बना हुआ मंदिर बहुत शुभ रहता है। इससे घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

अक्सर कई लोग अपने घर में भगवान के मंदिर को नीचे जमीन पर रख देते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर हमेशा भगवान के मंदिर को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

घर के मंदिर में नियमित रूप से एक बार सुबह और एक बार शाम को अवश्य पूजा करें। सच्चे मन से सकारात्मक विचार के साथ प्रार्थना करें। ऐसा करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।

घर में पूजा के दौरान भगवान को भोग जरूर लगाएं। भोग लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की भोग सात्विक आहार का ही हो। भोग में प्याज – लहसुन और ज्यादा मिर्च मसाले ना हो। ऐसा करने से अन्न का भंडार भरा रहता है। साथ ही माता लक्ष्मी कृपा हमेशा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में भूलकर भी खंडित मूर्ति या तस्वीर नहीं रखना चाहिए। खंडित मूर्ति या तस्वीर के होने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। यह अशुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि घर के मंदिर में एक ही देवी देवता की एक से अधिक मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। अगर घर में भगवान गणेश की दो मूर्तियां है तो उन्हें अलग-अलग स्थान पर रखना चाहिए।