hindu belief
hindu belief

Hindu Beliefs: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान हर एक वस्तु का बारीकी से ध्यान रखा जाता है। पूजा की विधि-विधान के दौरान किसी भी तरह की कोई चूक या गलती ना हों, माना जाता है कि पूजा के दौरान चूक होने से देवी-देवता अप्रसन्न हो सकते है और पूजा से मनचाहा फल प्राप्त नहीं होगा। हिन्दू धर्म में पूजा से जुड़े कई नियम है जिनका सदियों से प्रचलन चल रहा है। इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद की कभी-कभी पूजा के दौरान ईश्वर से जुड़ी कुछ वस्तुएं टूट-फूट जाती है। माना जाता है कि इस तरह से वस्तुएं टूटना-फूटना अशुभ होता है।

read also: जानें, क्यों हर मंत्र से पहले किया जाता है ॐ का उच्चारण?: Hindu Belief

इसके बाद मन में लगातार नकारात्मक विचार आने लगते हैं। मन लगातार बुरा ही सोचने लगता है। खासतौर पर पूजा के दौरान या सामान्य तौर पर भी तस्वीर का टूटना अशुभ माना जाता है। घर की साफ़-सफाई के दौरान या भगवान की तस्वीर की जगह बदलने से कभी इसमें चूक हो जाती है और तस्वीर का कांच भी टूट जाता है। कुछ ग्रंथों के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। आइए जानते है, भगवान की तस्वीर का कांच टूटना क्या संकेत देता है:

घर या मंदिर परिसर में भगवान की तस्वीर का कांच टूटना अशुभ माना जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भगवान की तस्वीर का कांच टूटने से घर की आर्थिक स्तिथि कमजोर होती है। इसके साथ आप बेहद जल्दी कोई बड़ा आर्थिक नुकसान भी देख सकते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच टूटना सही नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कांच टूटना घर में नकारात्मकता को प्रवेश देता है। इसीलिए घर में कांच की तस्वीर और मूर्ति रखने से बचना चाहिए।

भगवान की तस्वीर का टूटना या किसी मूर्ति का खंडित होना हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। पूजा के दौरान टूटी तस्वीर या खंडित मूर्ति रखने से बचना चाहिए। टूटी तस्वीर या खंडित मूर्ति रखने से बाधा उत्पन्न हो सकती है। जिससे हमें अपना मनचाहा फल प्राप्त नहीं हो सकता है। यदि कभी मूर्ति खंडित हो जाए तो उसे तुरंत बदल दे और नई तस्वीर लगाए।

घर या किसी मंदिर परिसर में कांच टूटना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भगवान की तस्वीर का कांच टूटना किसी संकट का संकेत हो सकता है। यह संकट आर्थिक समस्या, पारिवारिक समस्या या करियर से जुड़ा भी हो सकता है। ऐसे तौर पर किसी तस्वीर का कांच टूटना अशुभ होता है। इसीलिए हमेशा कांच की तस्वीर को ध्यान से रखना चाहिए।

किसी ईश्वर की तस्वीर का टूटना हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। इससे घर पर संकट आना शुरू हो जाते है। इसलिए अगली बार जब किसी भी कांच की तस्वीर की साफ़-सफाई करें तो ध्यानपूर्वक करें। यदि कभी तस्वीर टूट जाती है या मूर्ति खंडित हो जाती है तो आप इसे नदी में विसर्जित कर सकते है। इसके अलावा, इसे नजदीक के मंदिर में भी रखा जा सकता है।