Shikha in Hinduism
Shikha in Hinduism

Overview: हिंदू धर्म में क्यों रखी जाती है शिखा? जानें

What is the scientific reason for keeping shikha: हिंदू धर्म शास्त्रों में मनुष्यों के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। इन सभी नियमों को बनाने के कुछ कारण हैं। हिंदू धर्म में कभी भी एक पुरुष पूरी तरह से गंजा नहीं हो सकता। पुरुषों को हमेशा अपने सिर के पीछे शिखा रखनी होती है। हिंदू शास्त्रों में शिखा रखा बहुत ही जरूरी माना गया है। शिखा सिर के पीछे बालों का एक गुच्छा है, जिसे विशेष रूप से वैष्णवों और ब्राह्मणों द्वारा रखा जाता है।

Shikha in Hinduism: हिंदू धर्म शास्त्रों में मनुष्यों के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। इन सभी नियमों को बनाने के कुछ कारण हैं। हिंदू धर्म में कभी भी एक पुरुष पूरी तरह से गंजा नहीं हो सकता। पुरुषों को हमेशा अपने सिर के पीछे शिखा रखनी होती है। हिंदू शास्त्रों में शिखा रखा बहुत ही जरूरी माना गया है। शिखा सिर के पीछे बालों का एक गुच्छा है, जिसे विशेष रूप से वैष्णवों और ब्राह्मणों द्वारा रखा जाता है।

यह एक स्थापित नियम है कि जो कोई भी वैदिक मंत्रों का पाठ करता है, उसके चेहरे और सिर पर बाल नहीं होने चाहिए। इसलिए, जिन्हें वैदिक अनुष्ठान करने की आवश्यकता होती है, उन्हें बाल हटाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, उनके सिर पर शिखा जरूर होनी चाहिए। आइए आज हम जानेंगे आखिर क्यों सिर पर शिखा रखी जाती है?

सुश्रुत संहिता में है शिखा का विज्ञान

सुश्रुत संहिता में शिखा रखने के पीछे का वैज्ञानिक कारण बताया गया है। बता दें कि सुश्रुत संहिता के अनुसार, शिखा का सीधा संबंध चेतना, आध्यात्मिक जागृति और मस्तिष्क से होता है। सुश्रुत संहिता में शिखा सिर के किस हिस्से में रखनी चाहिए, इसके बारे में भी सटीक जानकारी दी गई है। 

कहां रखनी चाहिए शिखा?

सिर के बालों से ढके स्थान को अधिपतिमर्म कहा जाता है। इसे शास्त्रों में शरीर का सबसे नाजुक और संवेदनशील स्थान माना गया है। संहिता के अनुसार, अधिपतिमर्म कई नाड़ियों का संगम स्थान होता है और इसी स्थान पर शिखा रखना सबसे अच्छा माना जाता है। 

शिखा रखने से क्या फायदा होता है?

  1. शिखा हमेशा अधिपतिमर्म स्थान पर ही रखी जाती है। इस स्थान को प्रेशर प्वॉइंट मास्टर ऑफ ऑल सेंसेज भी कहा जाता है। 
  2. इस स्थान पर शिखा रखने से सभी सेंसेज का सेंटर सर्दी और गर्मी हर मौसम से सुरक्षित रहता है। 
  3. शिखा के बाल आपके इस नाड़ियों और संधियों के संगम स्थान को सुरक्षित रखते हैं। 
  4. डीडी नेशनल की एक रिपोर्ट की मानें, तो शिखा पर बाल रखने से मेमोरी तेज होती है। 
  5. इसके अलावा शिखा या चोटी रखने से मानसिक रोगों के होने का खतरा भी कम होता है। 
  6. चोटी रखने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। 
  7. चोटी या शिखा रखने से मनुष्य अपनी इंद्रियों पर बेहतर तरीके से नियंत्रण कर पाता है। 
  8. इससे शरीर पूरी तरह से स्वस्थ भी रहता है। 

शिखा रखने के धार्मिक कारण

शिखा रखने के कई धार्मिक कारण भी हैं। जिसके बारे में शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है। 

1. जब भक्त शरीर छोड़ता है तो कृष्ण आत्मा को सबसे ऊपरी चक्र से खींचते हैं जो शिखा के नीचे सिर पर होता है।

2. ऐसा कहा जाता है कि आत्मा के कर्म के अनुसार मृत्यु के समय जीवात्मा मुंह, नाक आदि विभिन्न स्थानों से शरीर छोड़ता है… लेकिन जो भक्त उस “चक्र” (शिखा) से इस शरीर को छोड़ता है, वह आध्यात्मिक दुनिया के उच्च ग्रहों को प्राप्त करता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...