हील्स आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती हैं, लेकिन तब जब आपने अपने व्यक्तित्व के अनुरूप हील का चयन किया हो। पारंपरिक हो या आधुनिक, हर परिधान के साथ हाई हील सैंडल्स और शूज मैच कर जाते हैं। भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपने जो परिधान पहना है उसे ध्यान में रखकर ही फुटवियर का चयन करें।

अलग-अलग तरह की हील्स
यूं तो हील्स के ढेरों प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ ऐसी हील्स हैं जिनका चलन हमेशा रहता है उनमें कुछ खास हैं-

  • हील का सबसे ऊंचा प्रकार हैै स्टिलेटो, इसकी ऊंचाई दो इंच से लेकर दस  इंच तक होती है। यह काफी पतली भी होती है, जिसकी वजह से इसे पहनना  मुश्किल भरा हो सकता है। अगर आप हील्स पहन कर चलने  में एक्सपर्ट हैं,  तभी अपने लिए इसका चयन करें।
  •  पंप हील्स की ऊंचाई आमतौर पर दो से चार इंच तक होती है यह चौड़ी और  सामने से लो-कट होती है। इसे ड्रेस शूज के तौर पर भी जाना जाता है इसे  आप ट्राउजर स्ट्रेट स्कर्ट आदि ऑफिशियल आउटफिट के साथ पहनकर    स्मार्ट बन सकती हैं।
  •  लुईस हील्स को स्पूल हील्स भी कहते हैं। यह सोल के पास चौड़ी, बीच में  पतली और पंजे के पास संकरी हो जाती है।
  • किटन हील्स बेहद आरामदायक और स्टाइलिश होती है। इसे आप ऐसे मौके  पर खासतौर पर पहन सकती हैं, जहां आपको खुद को ज्यादा लंबा दिखाने  की जरूरत ना हो।
  • ऐंकल स्ट्रैप्स हील्स की ऊंचाई अलग-अलग होती है और यह बेहद खूबसूरत   लगती है। इनकी स्ट्रिप ऐंकल तक पैरों को बांधे रखती है, जो देखने में  अच्छी लगती है। इसे किसी भी परिधान के साथ पहनकर गार्जियश लुक पा  सकती हैं।
  • कोन हील्स आईसक्रीम के कोन की तरह होती है। पंजे से चौड़ी और एड़ी पर  एकदम पतली और संकरी हो जाती है।
  • पीपटो हील्स भी बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश मानी जाती है। यह आगे से  खुली होती है, जिसमें नाखून नजर आते हैं।
  • प्लेटफार्म हील्स सबसे आरामदायक हील होती है। इन्हें कोई भी महिला  आसानी से पहन सकती है। इसका नीचे का भाग काफी मोटा होता है इसी  वजह से यह आरामदायक होती है।
  • वेज हील भी बहुत आरामदायक होती है, इनमें पूरी हील एकसमान होती है।  सोल और हील एकसाथ जुड़े होते हैं।

जब करें हील्स का चुनाव

  • हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल में हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. यतिन हंस का कहना है  कि हाई हील खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें-
  • बहुत ऊंची हील का चयन न करें, यह अच्छी लगती है, लेकिन इससे पैरों में  दर्द हो सकता है।
  • फुटवियर सही साइज का हो, इसके लिए शाम के समय खरीदारी करें। इस  समय आपके पैर अपने सही माप में होंगे। इसका कारण यह है कि दिन के  समय आपके पैर कुछ मोटे हो जाते हैं।
  • चप्पल को लाने से पहले उसे पहनकर पूरे स्टोर का चक्कर लगाएं, अगर  यह आरामदायक लगे तभी इसे खरीदें।
  • स्टिलेटो हील्स की बजाय किटन हील्स का चयन करें, क्योंकि इसकी ऊंचाई  डेढ़ से दो इंच की होती है, जिसे आप पूरे दिन भी पहनें तो आपके पैरों में दर्द  नहीं होगा। इसके अलावा आप अपने लिए पीप टो हील्स और प्लेटफॉर्म  हील्स का चयन भी कर सकती हैं यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-  साथ पहनने में आरामदायक भी होती है।
  • हमेशा अच्छी किस्म के फुटवियर का ही चयन करें।

ये भी पढ़े-

ट्रेंड में है कुंदन-पोलकी ज्वैलरी

ट्राई करें ये 7 कलर कॉम्बिनेशन

फ्यूजन फैशन आप भी आजमाएं

फैशन की दुनिया और बॉलीवुड के ट्रेंड…