जब हाई हील्स के चयन की बात आती है तो हम महिलाएं बहुत चूजी होती हैं क्योंकि हील्स किसी भी महिला के स्टाइल टोन में एक अभिन्न भूमिका निभाती हैं। महिलाएं अपने फुटवेयर्स से बहुत उम्मीद करती हैं क्योंकि यह फैशन वियर उनके व्यक्तित्व में एक स्टेटमेंट जोड़ते हैं।
वहीं गर्मी के मौसम में महिलाएं बूट्स और जूतें नहीं पहनती हैं। ऐसे में उन्हें बेहद स्टाइलिंग और कंफ्टेबल हील्स की जरूरत महसूस होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे हील्स के बारे में बताएंगे जो आप गर्मियों के मौसम में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
किटन हील्स

यदि ऊंची एड़ी आपके आराम क्षेत्र में नहीं आती है, तो आपको अपने शू रेख में किटन हील्स रखना ही चाहिए। इन हील्स को आप नॉर्मल डेज में पहनने के साथ साथ पार्टियों में भी आराम से पहन सकती हैं। किटन हील्स का खास बात ये भी है कि आप इसे किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्टिलेटोस

स्टिलटो पतली और लंबी हील वाले जूते होते हैं जो आमतौर पर ऊंची एड़ी के होते हैं जो आपको सामान्य से अधिक लम्बे दिखेंगे। ये स्कार्पिन जितने पतले तो नहीं होते लेकिन काफी पतले और ऊंचे भी होते हैं। लड़कियों द्वारा इन हिल्स को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों ये ट्रेंड में भी है। इन्हें आमतौर पर पार्टियों में पहना जाता है। ये हील्स आपके पास जरूर होने चाहिए।
यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स
प्लेटफार्म हील्स

प्लेटफॉर्म हील्स निश्चित रूप से सबसे आरामदायक हील्स में से एक हैं क्योंकि वे हील को पूरी तरह से सपोर्ट करती हैं। अगर आप हाई थिन हील्स में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं तो आपको फ्लेटफार्म हील्स कैरी करना चाहिए। ये दिखने में काफी क्लासिक लगते हैं।
अगर आप हील्स की शौकीन हैं और हाई हील्स कैरी नहीं कर सकती हैं तो आपके प्लेटफॉर्म हील्स बेस्ट ऑप्शन है । प्लेटफार्म हील्स का आपको ऐसा कलर सेलेक्ट करना चाहिए जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकें।
वेजेज

जैसा कि नाम से पता चलता है कि ये हील्स मूल रूप से जूते के तलवे पर “वेज” के आकार में होती हैं। ये सामान्य हील्स से काफी अलग दिखता है। ये हील्स सामने के पैर से एड़ी तक फैली होती हैं जो अंत में एक वेज बनाती हैं- एक आकृति की तरह। वेज हील्स बेहद आरामदायक होती हैं और ऐसे स्टाइलिश फुटवियर में चलना मुश्किल नहीं होता है। अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें पेंसिल हील्स को हैंडल करने में मुश्किल होती है, तो वेजेज आप आसानी से कैरी कर पाएंगे।
पीप टो हील्स

जब पीप-टो की बात आती है तो आपको बहुत सारे फॉर्मल वियर हील्स मिलेंगे। वे बेहद स्टाइलिश दिखते हैं और इसकी एक अलग धार होती है। ये हील्स भी अन्य पेंसिल हील की तुलना में काफी आरामदायक होती हैं। इन हील्स को आप जींस के साथ कैरी कर सकते हैं।
तो ये हैं वो हील्स के डिजाइन जिन्हें आप गर्मियों के मौसम में आसानी से कैरी कर सकते हैं। अगर आप इस समर हील्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
