भारत एक ऐतिहासिक देश है और यहां के हर राज्य की अपनी खासियत है।
कहीं का खान-पान मशहूर है, तो कहीं का हस्तशिल्प लोकप्रिय है तो कहीं की
शिल्प कलाएं लोगों को अपनी ओर लुभाती हैं। पूरे भारत की अनोखी जगहों को एक साथ घूमना आसान नहीं है। कला प्रेमियों के लिए ऐसी ही एक जगह किंगडम ऑफ ड्रीम्स है जो दिल्ली के नजदीक गुडग़ांव में स्थित है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स एक टूरिस्ट प्लेस है, जो सिर्फ भारतीयों को ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है। यहां भारत की परंपरागत और आधुनिक संस्कृति को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यहां आयोजित होने वाले संगीत समारोह, कार्निवाल, नाटक और स्ट्रीट डांस काफी रोमांचक होते हैं।इसके अलावा  शिल्पकलाओं का आपको यहां अनोखा रूप देखने को मिलेता है। यहां के अनेक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।

कल्चर गली
किंगडम ऑफ ड्रीम्स के मुख्य आकर्षणों में से कल्चर गली भी एक है। कल्चर गली में क्वेंट टैवर्न, कैरेला बैकवॉटर्स, मुंबई का राजाबाई क्लॉक टॉवर और लखनऊ दरबार की झलक देखने को मिलेगी। फूड लवर्स के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है क्योंकि वे यहां 14 राज्यों के अलग-अलग थीम बेस्ड रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट  व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का स्काईडोम भी देखने लायक है। मेहखाना बार और केरल बार नाम से दो महंगे शराबखाने भी हैं। उसके नीचे बैठकर लगेगा कि आप खुले नीले गगन के नीचे बैठे हैं। कल्चर गली में विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प के अलावा संगीत समारोह, कार्निवल और कल्चरल डांस भी प्रस्तुत किये जाते हैं। 

कल्चर गली में शॉपिंग के भी विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यहां पर ज्वैलरी की भी अच्छी शॉपिंग की जा सकती है। यहां पर आपको क्राफ्ट, एथनिक ज्वैलरी स्टोर, होम डेकोर स्टोर और एथनिक ज्वैलरी स्टोर मिलेंगे।

नौटंकी महल
अगर आप बॉलीवुड को जीवंत रूप में देखना चाहते हैं तो किंगडम ऑफ डीम्स का नौटंकी महल जरूर देखें। यहां बॉलीवुड गाने, शो और थिएटर का आयोजन किया जाता है। नौटंकी महल में आपको तीन तरह के रोमांचक शो देखने को मिलेंगे। पहला झंगूरा, दूसरा झुमरू और तीसरा अभिमन्यू। झंगूरा शो एक एक्शन और म्यूजिकल कॉमेडी शो है जो दि जिह्रश्वसी प्रिंस के किरदार पर आधारित है।
झुमरू भी यहां का काफी मशहूर शो है। ये शो फिल्मी अभिनेता किशोर कुमार की याद में शुरू हुआ था। यह एक म्यूजिकल शो है और इसमें आपको 19 रेट्रो सॉन्ग्स और उस पर प्ले  देखने को मिलेगा। अभिमन्यू शो, अभिमन्यू के किरदार पर आधारित है। सृजनात्मकता और तकनीक का मिश्रण यहां एक अलग ही एहसास दिलाता है। 

नौटंकी महल में स्वचालित छड़, हाइड्रॉलिक स्टेज और मैट्रिक्स साउंड सिस्टम से आप रोमांचित हुए बिन रह नहीं पाएंगे। महाराजा शराबघर और नौटंकी महल में यहां आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाती है। इंटरवल के दौरान उन्हें चाय-नाश्ता भी दिया जाता है।

माई डेस्टिनेशन

माई डेस्टिनेशन को शोशा के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां अलग-अलग बैकग्राउंड के साथ विभिन्न थीम पर प्ले आयोजित होते हैं। थियेटर में आपको अत्याधुनिक तकनीक के साथ रामलीला और कृष्ण लीला जैसी पौराणिक कहानियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यहां पूरे धूमधाम के साथ मॉक वेडिंग का भी आयोजन किया जाता है। बेहतरीन पहनावे और गजब की नृत्यकला के भारतीय महाकाव्यों को यहां शानदार ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। यहां 350 लोग एक साथ बैठकर इस शो को देख सकते हैं।

आईआईएफए बज

आईआईएफए एक लॉन्ज है जो बॉलीवुड स्टाइल में बना है। यहां आपको वैसी ही स्टाइल में प्रॉप्स,साज-सज्जा, स्तंभ, संगीत और रिकॉर्ड देखने को मिलेंगे। यहां के स्पेशल इफैक्ट्स देखने लायक है। यहां एक बॉलीवुड आधारित रेस्ट्रो बार है जहां आप मूवी कॉस्ट्यूम, पोस्टर, आईआईएफए अवॉर्ड और दूसरे बॉलीवुड ममेंटो देख सकते हैं।

बच्चों के लिए
यहां पर बच्चों के लिए भी काफी कुछ है। बच्चों विभिन्न प्रकार की राइड्स और वीकेंड्स परफॉर्मेंस आयोजित की जाती हैं। बच्चों को पोको-लोको एंटरटेंनमेंट शो काफी लोकप्रिय है। इसमें पोकोलो को के नाम से दो किरदार हैं।

खर्च
यहां पर गोल्ड, ह्रश्वलेटिनम, सिल्वर, इकोनॉमी, ब्रोन्ज और वेल्यू के नाम अलग-अलग टिकट प्लान उपलब्ध हैं। इन सभी प्लान  की एंट्री फी भी विभिन्न है। इसके अलावा वीक डेज और वीकेंड्स के हिसाब से भी अलग-अलग एंट्री फी
है, जिसका पूरा विवरण इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

समय

किंगडम ऑफ ड्रीम्स घूमने के लिए आपको एक पूरा दिन चाहिए होता है। तभी आप यहां का पूरा मजा उठा सकते हैं। शाम की लाइटिंग और म्यूजिक की चकाचौंध देखने लायक है।