तीन दिवसीय कार्यक्रम (8 से 10 अप्रेल) सृजन बसंत ऋतु का स्वागत करें ढोल-नगाड़े की ताल, रंगों की छपाक,संगीतमय शाम, और भारतीय कला एवं संस्कृति के रंगीन पहलुओं को आनन्द उत्सव व विभिन्न प्रकार के शिल्पकला वास्तु के साथ मनाईये। नई दिल्ली में भारतीय नव वर्ष का यह समारोह कई बड़े समारोहों में से एक है जहां कई रोचक कलाकार एकत्रित होते हैं और जो पेश करते हैं अपनी कला एवं कौशल का एक उत्कृष्ट नमूना।यह एक मंच है जहां विभिन्न समुदाय के लोग साथ में आकर इसे त्योहार की तरह मनाते हैं और खुशियां बाटते हैं।

देश की खूबसूरत अनेकताओं के बीच
भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य पर यहां आपको परम्परागत शॉपिंग स्टॉलों पर विभिन्न शिल्पकला,हैण्डलूम, घर की सजा़वट के सामान और कला एवं कौशल के की सभी वस्तुएं देखने मिलेंगी। साथ ही ज़ब कोई सांस्कृतिक अभिनय जैसे की क्षेत्रिय लोक नृत्य, सांसों को थाम देने वाला मार्शल आटर्स और कश्मीर से कन्याकुमारी का प्रतिनिधित्व करने वाले नृत्यों व अभिनयों का समागम होता है तो आनन्द कई गुना बढ़ जाता है।
‘सृजन एकरंग एकसंग” सांस्कृतिक आनन्दोत्सव का मुख्य लक्ष्य हमेशा से ही भारत के सर्वश्रेष्ठ चीजों को उनके गौरवपूर्ण महिमा के साथ पेश करना होता है। यह मंच सांस्कृतिक लेन-देन, रचनात्मकता व एकता का द्योतक है।



