प्रियंका चोपड़ा को व्हाइट हाउस में हर साल आयेजित होने वाले एक खास डिनर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और वॉशिंगटन की प्रथम महिला मिशेल ओबामा की ओर से आमंत्रित किया गया है।

हर साल व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस डिनर में मुख्य रूप से मीडिया से जुड़े उन पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है जो व्हाइट हाउस को कवर करते हैं । इस साल ये डिनर इसलिए भी खास है क्योंकि व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा का ये आखिरी साल है और ऐसे में प्रियंका का बतौर अतिथि इस आयेजन में आमंत्रित होना वाकई उनके लिए और देश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धी होगी। 

हालांकि इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के साथ-साथ टीवी सीरीज़ ‘क्वांटिको’ के सीज़न 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके मैनेजर के अनुसार अभी ये तय नहीं है कि वो इस खास आयोजन का हिस्सा बन पाएंगी या नहीं। गौरतलब है कि ये खबर उस वक्त आई है जब देश में प्रियंका के एक्स मैनेजर ने ये कहकर उन्हें सुर्खियों में ला दिया कि प्रियंका ने भी अपने स्ट्रगल के दिनों में खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़े-

रेड कारपेट पर प्रियंका के व्हाइट ग्लो का जलवा

प्रियंका की ‘बेवॅाच’ मई 2017 में होगी रिलीज़

ट्राई करें ये 10 नेलआर्ट ट्रिक्स