सर्व- 4 तैयारी में समय-10 मिनट बनने में समय-15 मिनट
सामग्री-
- कुट्टु का आटा 1 कप,
- उबला व मैश किया आलू 1,
- सेंधा नमक 3/4 छोटा चम्मच,
- अजवायन 1/2 छोटा चम्मच,
- मोयन के लिए घी, 1 बड़ा चम्मच
- रिफाइंड आॅयल, पूरी सेंकने के लिए ।
विधि-
- आटे में आलू नमक, अजवायन और मोयन डालें।
- अच्छी तरह मिलाते हुए आटा गूंद लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके छोटी-छोटी पूरी बनाकर तल लें।
- दही के साथ गरमा-गरम परोसें।