अध्यापन से लंबे समय से है नाता
ललिता कपूर एक अध्यापिका हैं और आजकल घर में ही बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं। अपने बारे में वो बताती हैं, ‘मैं पिछले सैंतीस वर्षों से बच्चों को शिक्षा प्रदान करती आ रही हूँ। इनमें कई बच्चे ऐसे हैं जो पढ़़ना तो चाहते हैं। लेकिन टयूशन नहीं रख पाते। मैंने दूरदर्शन मैं भी काम किया है। मैनें गंधर्व महावि्द्धालय से गायन की शिक्षा भी प्राप्त की है। दूरदर्शन में राजबब्बर, रविवासवानी, अरुण के साथ काम किया है।
यादें
दिल्ली की रहने वाली ललिता अपने विश्वविद्धालय के दिनों का अनुभव शेयर करत हुए बताती हैं, ” हुआ यूं कि हिऩ्दी नाटकों के डायरेक्टर श्री चमन बग्गा के बच्चों को मैं पढ़ाने जाती थी। वहीं पर जब मैंने अपनी इच्छा जताई कि मैं भी नाटक् में हिस्सा लेना चाहती हुँ। तो उन्होनें मुझे आडिशन टेस्ट देने को कहा। पहली बार मैं उसमें असफल रही। उन्होनें मुझे फिर से टेस्ट देने को कहा मैं पूरे जोश के साथ दोबारा गई और सफल हुई।”
शादी के बाद शुरू हुआ अध्यापन का सफर
शादी और बच्चों के बाद ललिता ने विद्यालय में अध्यापिका का पद संभाला। फिर उपप्रधाचार्या बनी। अब रिटायर्ड होने के बाद भी घर में ही बच्चों को शिक्षा देने लगी ।
मेरे शौक- मुझे संगीत सुनना व तरह-तरह के व्यजंन बनाना पसंद है। मुझे संगीत सुनते-सुनते सभी कार्य करना अच्छा लगता है। मेरा लक्ष्य है कि मैं हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दे सकूं।
मेरी सलाह
यदि आप में कोई हुनर है तो अपना दिमाग सही दिशा में लगाएं। महान बनने की कोशिश ना करें। अपनी क्षमता के हिसाब से बेहतरीन काम करने की कोशिश करें स्वंय ही असाधारण बन जाएंगे। आपकी क्षमताओं का विकास खुद-व-खुद हो जाएगा और आपके व्यकि्तत्व में निखार आएगा।

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।
