परिचय-

सुश्री ललिता निझावन ने शिक्षा के क्षेत्र में एमएमसीडी का शीर्ष महिला अचीवर (उपलब्धि हासिल करने वाली) पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार उन्हें 22 जनवरी, 2016 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार की प्रक्रिया का समर्थन फेसबुक द्वारा किया गया था तथा मंत्रालय के विशेषज्ञों ने इसका संचालन किया था।विख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री ललिता निझावन को शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के लिए ठोस कदम उठाने के लिए शीर्ष भारतीय महिला अचीवर्स पुरस्कार प्रदान किया गया था।

 

क्या कार्य किए-

दिल्ली स्थित ललिता निझावन की महिलाओं एवं बच्चों, खासकर, लड़कियों के कल्याण के लिए काम करने की अदम्य भावना उन्हें 1992 में राजस्थान के बांसवारा क्षेत्र में खींच कर ले गई, जहां उन्हांने समाज के वंचित वर्गों के लिए एक स्कूल खोला। उनकी मेहनत रंग लाई एवं आज,बांसवाड़ा में 346 स्कूल हैं जिनमें 42,000 बच्चे पढ़ते हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 345 स्कूल हैं जहां 12,000 बच्चे पढ़ते हैं। वहां से बहुत सारे डॉक्टर,इंजीनियर, नर्स और सरकारी अधिकारी इन स्कूलों से पढ़ कर निकले हैं। उनका प्रयास अब एक आंदोलन की शक्ल ले चुका है और मणिपुर, त्रिपुरा एवं असम तक फैल चुका है जिससे हजारों वंचित एवं सीमांत बच्चों को लाभ पहुंचा है। 

 

उपलब्धियों की एक झलक-

-एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा 2009 में ‘ महिला उद्यमशीलता के लिए एमिटी उत्कृष्टता पुरस्कार‘।

-भोपाल में अक्टूबर 2008 में उद्यमशीलता के लिए ओजसवाणी पुरस्कार।

-2005 में भारत निर्माण से दिल्ली की ‘शीर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली महिलाओं‘ के लिए पुरस्कार।

-शिक्षा मंत्री प्रोफेसर नरूल हसन द्वारा 1974 में ‘शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार।

-भारत के उपराष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन से कला उद्यमशीलता के लिए पुरस्कार।

 

 

 

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें और गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की भेजें अपनी एंट्री। साथ में अपने बारे में ये जानकारियां भी लिख भेजे-

 

 

पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना-

आपकी उपलब्धियां-

 

 

 

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथअपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या 

वेबसाइट पेज परनीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर info@dpb.in पर भेजे।

 

 

 

 

 

ये भी पढ़े-

सुपर डांसर में शिल्पा शेट्टी के साथ होंगे गीता कपूर और अनुराग बासू

अपने घर की लेडी डॉन मैं ही हूँ-उर्वशी शर्मा

अलौकिक शक्तियों के स्वामी थे बाबा नीम करौली

सरदर्द से निजात पाने के प्राकृतिक तरीके

गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे रिम्मी के काजल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सके।