अंडरआई क्रीम के अंदर आंखों को आराम व पोषण पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। कई तरह की आई क्रीम मार्केट में उपलब्ध होती हैं, जैसे-

जैल बेस्ड क्रीम :- ये त्वचा में जल्दी एब्सार्ब हो जाती है और स्किन को हाईड्रेट भी करती है। इसके अलावा जैल का एहसास आपकी आंखों को ठंडक भी पहुंचाता है। जैल क्रीम का इस्तेमाल आप रात और दिन दोनों वक्त में कर सकते हैं। 

सीरम :- सीरम में त्वचा को रिपेयर करने वाले तत्व कॉन्सेंट्रेटेड फॉर्म में होते हैं जिस कारण ये बहुत कम मात्रा में लगता है और ज्यादा असरदार होता है। जबकि क्रीम माइल्ड होती है इसी कारण सीरम क्रीम से ज्यादा बेहतर होता है

कैप्सूल्स :- सीरम की तरह कैप्सूल्स में भी इंग्रीडियंट्स कॉन्सेंट्रेटेड वर्शन में होते हैं इन कैप्सूल्स को फोड़कर उसका लिक्विड निकाल कर लगाने से काफी फायदा होता है।

ब्रांड :- बात करें अगर इंडियन ब्रांड की तो वान्या की क्रीम बेस्ट है क्योंकि ये पूरी तरह से आर्गेनिक होती है। वहीं इंटरनेशनल ब्रांड की बात की जाए तो क्लीनिक की आई- क्रीम सेंसटिव स्किन के लिए और डियोर की हाइड्रा लाइफ हाइड्रेटिंग आई-क्रीम हर प्रकार की स्किन के लिए बेहतरीन हैं।