‘‘मेरे जूते काफी तंग होते जा रहे हैं। क्या मेरे पैरों का आकार भी बढ़ रहा है?”
गर्भावस्था में सिर्फ पेट ही नहीं बढ़ता। कई गर्भवती महिलाओं की तरह आपको भी एक एहसास होगा कि पैरों का आकार भी बढ़ रहा है। यदि आप नए तरह के जूते-चप्पल लेना चाहती हैं, तब तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर आपने हाल ही में दो-तीन कीमती जोड़े लिए हैं, तब तो यह बहुत बुरी बात है।
इन दिनों पाँव का साइज क्यों बढ़ता है? गर्भावस्था में तरल पदार्थ की मात्रा व सूजन होने के अलावा इसका एक और कारण हो सकता है। गर्भावस्था हार्मोन ‘रिलैक्सिन’ आपकी पेल्विस के आसपास के लिगामेंट व जोड़ों को ढीला कर देता है ताकि वहाँ शिशु के लिए जगह बन सके। इस तरह पैरों के लिगामेंट पर भी असर पड़ता है। जब पाँवों के लिगामेंट ढीले पड़ जाते हैं तो उनके नीचे की हड्डियाँ हल्की सी फैल जाती हैं, जिससे कई महिलाओं के पाँव आधा या एक इंच तक बढ़ जाते हैं। हालांकि गर्भावस्था के बाद जोड़ फिर से टाइट हो जाते हैं। लेकिन हो सकता है कि पाँव का साइज हमेशा के लिए बड़ा हो जाए।
अगले पेज पर पढ़ें सूजन घटाने वाले सुझाव

तब तक आपको पाँव की सूजन घटाने वाले सुझावों पर अमल करना चाहिए। यदि साइज एक इंच तक बढ़ गया हो तो नए आरामदायक जूते ले लें ताकि गर्भावस्था में आपको नंगे पांव न रहना पड़े। जूते खरीदते समय फैशन से पहले आराम पर ध्यान दें। जूते की हील 2″ से ज्यादा न हो। सोल ऐसा हो कि आपका पाँव आराम से फिट हो जाए। शाम के समय खरीदारी करें, उस समय पाँव से वैसे ज्यादा सूजन होती है। जूते ऐसी सामग्री के बने हों, जिसमें आपके सूजे व पसीने से भरे पाँवों को भी सांस मिलती रहे (सिंथेटिक लें)।
क्या शाम को आपके पैर व टाँगें दर्द होने लगते हैं? खासतौर से बने जूते आपकी तकलीफ घटा सकते हैं। इसके अलावा आपको पीठ व टांगों के दर्द से भी राहत मिलेगी। जब भी मौका मिले, पाँव ऊंचा करके लेटें। घर में इलास्टिक वाले स्लीपर पहनें, हालांकि ये फैशन में नहीं हैं पर पैरों की थकान और दर्द से छुटकारा तो मिलेगा।
ये भी पढ़ें –
गर्भावस्था के दौरान त्वचा में होते हैं ये 7 बदलाव
जानें क्यों होता है पेट के निचले हिस्से में दर्द ?
गर्भावस्था में पीठ दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 13 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
