हाल ही में लोट्स मेकअप ने सभी नये इकोस्टेज्ड स्पॉट-कवर ऑल इन वन मेकअप स्टिकपेश किया है, जो नयी तरह की, ऑल इन वन मेकअप स्टिक एक फाउंडेशन, कंसीलर, कॉम्पैक्ट और सनस्क्रीन की तरह काम करती है। एसपीएफ 20 से युक्त लोट्स मेक-अप इकोस्टे स्पॉट-कवर मेक अप स्टिक की बनावट क्रीमी मैट हल्की है, जो लंबे समय तक कवरेज देती है। यह शी बटर के गुणों से युक्त है, जो काफी पोषण और नमी प्रदान करता है तथा इसमें मौजूद विटामिन ई एंटी-ऑक्सिडेंट की तरह काम करता है और एजिंग के लक्षण कम करता है। इसका एसपीएफ 20 आपकी त्वचा को सूर्य की खतरनाक और नुकसानदेह किरणों से भी बचाता है। एसपीएफ 20 युक्त लोट्स मेकअप इकोस्टे स्पॉट-कवर मेकअप स्टिक चार शेडों रिच शेल, रॉयल आइवरी, न्यूड बेज और नैचुरल हनी में उपलब्ध है। 695 रुपये की आकर्षक कीमत में यह देश भर में लोट्स एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स पर तथा चुनिंदा प्रीमियम ब्यूटी और डिपार्टमेन्टल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें –
ओरिफ्लेम ने रिलॉन्च की अपनी लग्ज़रीयुक्त एवं इल्युमिनेटिंग रेंज- जियोर्डानी गोल्ड
शेरिल कॉस्मेस्यूटिकल्स ब्राण्ड ने लांच किया फेशियल ट्रीटमेंट
टैन मुक्त त्वचा के लिए ओशिया यूवी शील्ड सनब्लॉक क्रीम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
