सही से सजे होंठों के बिना कोई भी मेक-अप पूरा नहीं होता! लोट्स मेक-अप ने इकोस्टे क्रीम लिप डिफाइनर पेश किया है जो आपके होंठों की शेप उभारता है और उनकी बनावट एकदम बेहतरीन बनाता है। इस वन स्ट्रोक इजी-ग्लाइड कंटूरिंग और फिलिंग लिप पेंसिल में मैट फिनिश के साथ क्रीम जैसा टेक्सचर है। अब अपने होंठों को भरपूर आकर्षक बनाएं और इस नए दौर के लिप डिफाइनर को अपने हैंडबैग में ज़रूर रखें!

लोट्स मेक-अप का इकोस्टे क्रीम लिप डिफाइनर मैकाडामिया आयल से युक्त है, जो पोषण और नमी प्रदान करता है, यह सुनिश्चित करता है कि आपके होंठ पूरा दिन भर चमकदार और नम बने रहें। यह ठीक करने वाले तथा सुधार करने वाले सीरम की तरह भी काम करता है। यह वाटर-प्रूफ लिप डिफाइनर अपनी गहरी रंगत के कारण बहुत ही गाढ़े पिगमेंट वाला कलर देता है जो बिना धुंधलाए, बिना उड़े और बिना फीका पड़े 12 घंटों से भी ज़्यादा वैसा ही बना रहता है। इसका त्वचा पर परीक्षण किया गया है और इसमें पैराफिन और प्रिजर्वेटिव नहीं हैं।

लोट्स मेक-अप का इकोस्टे क्रीम लिप डिफाइनर छह मनमोहक शेडों में पेश किया गया हैः रेड रिबेल, ऑरेंज क्रेज, पिंक लव, वाइल्ड बेरी, चॉको ट्विस्ट और जस्ट न्यूड। यह रु. 525 की आकर्षक कीमत में देशभर में लोट्स ब्रांड के एक्सक्लूसिव आउटलेट्स और चुनिंदा प्रीमियम ब्यूटी और डिपार्टमेन्टल स्टोर्स पर उपलब्ध है।