मास्टर ऑफ माल्ट्स, कनॉट प्लेस में एल्प्स समूह निदेशक डॉ. भारती तनेजा एवं एल्प्स ब्यूटी क्लिनिक की कार्यकारी निदेशक सुश्री गुंजन गौड़ ने अविस्मरणीय मेकओवर ऑफ्टरनून समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर डॉ. भारती तनेजा की नई बीटी कलर कॉस्मेटिक्स रेंज को प्रदर्शित किया गया और डॉ. तनेजा तथा सुश्री गौड़ द्वारा आयोजित मेक-ओवर सेशन के दौरान मेकअप के नए लुक्स, टिप्स देने के साथ मेकअप की पेशकश के जरिए मेहमानों की आवभगत की गयी। मेहमानों ने शानदार ढंग से बदले हुए अपने रूप को देख कर सेशन की तहे दिल से सराहना की।
इस अनोखे समारोह को आयोजित करने का कारण बताते हुए डॉ. भारती तनेजा ने कहा, ” आने वाले महीनों में शादियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिस में दिखाई देने वाले ट्रेंडिंग स्टाइल को लेकर सभी के बीच उत्सुकता है, इसलिए एल्प्स ब्यूटी ग्रुप उनकी इस उम्मीद को पूरा करने के लिए डिफरेंट मेकअप लुक्स को उपलब्ध कर रहा है। हमने अपने सभी मेहमानों के साथ सबसे ट्रेंडी मेकअप को शेयर किया है जो न केवल ट्रेंड में हैं बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व के अनुसार उनके फीचर्स को और उभार कर दिखाने में सक्षम हैं। “
इस अवसर पर सुश्री गुंजन गौड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ” हमने अपने मेहमानों को नवीनतम ट्रेंड्स और मेकअप तकनीक से अवगत कराया , जो निश्चित रूप से उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। हमने बीटी कलर कॉस्मेटिक्स का भी प्रदर्शन किया और इसके कई लाभ साझा किए। हमारे बीटी कलर कॉस्मेटिक्स उत्पादों का उपयोग करने के बाद मिले रिजल्ट्स से मेहमानों को आश्चर्यमिश्रित खुशी मिली है। ”
ये भी पढ़ें-

लोट्स मेक-अप ने पेश किया इकोस्टेज्ड स्पॉट-कवर ऑल इन वन मेकअप स्टिक
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
