जब बालों की देखभाल की बात आती है तो महिलाओं को बालों के उत्पाद को बिना सोचे समझे नहीं चुनना चाहिए, साथ ही ऐसे ट्रीटमेंट को चुनें, जिनमें रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता हो । यदि आप शैंपू का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे शैंपू का चुनाव करें,जो सल्फेट रहित डिटरजेंट बेस हो और पैराबीन प्रिजर्वेटिव्स से भी मुक्त हो। इसके अलावा आप इन टिप्स को अजामाकर कर भी बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। 

  • कई लोग सुबह के समय तेल लगाना पसंद करते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। सुबह के समय कभी भी तेल न लगायें। यदि आप अपने बालों की क्वालिटी बेहतर बनाना चाहते हैं, बालों को लंबा करना चाहते हैं, बालों को समय से पूर्व सफेद होने से रोकना चाहते हैं और दोमुंहे बालों से छुटकारा चाहते हैं, तो रात के समय बालों पर तेल लगाना सेहतमंद होता है और अगली सुबह बालों को गुनगुने पानी से धो लें। 
  • तेल बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाना चाहिये, बालों पर नहीं। नारियल का तेल बालों से जुड़ी कई सारी समस्याओं का समाधान है। नारियल तेल का प्रयोग सिर पर तौलिया लपेटकर भाप लेकर करना चाहिये। इसके लिये 15-20 मिनट का समय उपयुक्त होता है। 
  • हमेशा ही गुनगुने पानी का प्रयोग करें। आप बादाम, जोजोबा और जैतून के तेल को बेस ऑयल की तरह ले सकते हैं। जैसे- 1 टीस्पून बेस ऑयल लें। 2 बूंद विटामिन ई ऑयल। 1 बूंद टी ट्री ऑयल। 1 बूंद पचौली ऑयल और 1 बूंद तुलसी का तेल लें।आप चाहें तो अपने बालों को भाप दे सकते हैं, लेकिन अगले दिन उन्हें धोना न भूलें।
  • बालों की देखभाल में कंडीशनर की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह तौलिये से होने वाली क्षति से बालों को बचाता है। इसलिए, जरूरत हो तो कंडीशनर का प्रयोग करें। ऐसे कंडीशनर का प्रयोग करें, जो अच्छी तरह से धुल कर बालों से निकल जाता है, साथ ही जिनमें प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग किया गया हो। 
  • एक चम्मच दही, एक चम्मच आंवला, 1 चम्मच शिकाकाई, आधा चम्मच तुलसी और आधा चम्मच पुदीना, आधा चम्मच मेथी लें और इन्हें सही तरीके से मिलाकार बालों पर लगायें। 
  • आप अंडे के सफेद भाग (एल्बुमिन) को अपने शैंपू के साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। 
  • सही अनुपात में भोजन करें, क्योंकि इनसे पर्याप्त विटामिन, खनिज और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर और दिमाग मजबूत व तंदुरुस्त होता है। साथ ही साथ बालों की बनावट को बनाये रखने में मदद मिलती है और स्वस्थ महसूस होता है। साथ ही सप्ताह में तीन बार सलाद के साथ अंकुरित अनाज (स्प्राउट) खायें।
  • स्वस्थ बालों के लिये अंडे का सफेद भाग खायें। यह रूसी दूर करने और रूखे बालों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। साथ ही इसमें दोमुंहे बालों से लड़ने की भी क्षमता होती है। सेहतमंद खाना खायें, जो विटामिन एच, बी5, विटामिन के, विटामिन बी12 से भरपूर हों। 
  • मजबूत तथा घने बालों के लिये अधिक से अधिक विटामिन डी लेने की कोशिश करें।इसके लिए सुबह सैर करें, क्योंकि 
  • सुबह-सुबह की सैर और व्यायाम विटामिन डी पाने के लिये अच्छा होता है। विटामिन डी हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के साथ दृढ़ता प्रदान करने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। 

ये भी पढ़ें

हेयर स्‍पा से अपने बालों को बनाए स्मूद, शाइनी और सिल्की

बालों का झड़ना रोकने के लिए 10 आसान उपाय

बालों को लेकर न करें ऐसी गलतियां……

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।