मैं 47 साल की महिला हूं। पिछले कुछ महीनों से मुझे सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव हो रहा है। इसके कारण सेक्स करने की मेरी इच्छा कम होती जा रही है। यह किस तरह की समस्या है? क्या इस उम्र में इसे दूर किया जा सकता है और कैसे यह ठीक होगा?
— नीना गुप्ता, मुंबई
अगर आपकी माहवारी रुक गई है, या आप रजोनिवृत्त हो चुकी हैं तो सेक्स के दौरान दर्द होने का कारण कम एस्ट्रोजेन का होना हो सकता है। इस समस्या के इलाज के लिए आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकती हैं। वह आपको एस्ट्रोजेन लेने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन अगर आप अभी रजोनिवृत्त नहीं हुई हैं तो यह दर्द ओवरी में सूजन के कारण भी हो सकता है। इसके लिए आपको पेल्विस का अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत हो सकती है। उसके बाद ही इस प्रकार के दर्द के सही कारण का पता लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
कंप्यूटर पर काम करने से मेरे कंधों में तेज दर्द है, कैसे ठीक होगा?
पिछले चार दिन से मेरे बच्चे की तेज जुकाम और कफ की समस्या कम नहीं हो रही, क्या करूं?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
