प्यार, स्नेह और सेक्स जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं लेकिन सेक्स क्रिया के साथ कई तरह के जोखिम और स्वास्थ्य समस्याएं भी जुड़ी हैं। इन समस्याओं में कुछ प्रमुख समस्याएं हैं जैसे- महिलाओं में चरमउत्कर्ष तक पहुंचने में कठिनाई, यौन इच्छा की कमी, दर्दनाक यौन संबंध, यौन संचारित रोग, योनि से खून का रिसाव आदि। ये यौन समस्याएं खासी परेशानी का कारण बनती हैं। ये न केवल सेक्स जीवन पर ग्रहण लगाती हैं, बल्कि पति-पत्नी के संबंधों को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं। डॉक्टर अनीता कांत कहती हैं, अक्सर महिलाएं अपनी सेक्स समस्याओं के बारे में पार्टनर से कह नहीं पाती, जिसका परिणाम यह होता है कि दांपत्य जीवन में दूरियां बनने लगती हैं इसलिए हर महिला को चाहिए कि अपनी परेशानियों के बारे में अपने पार्टनर को खुलकर बताएं।

सेक्स प्रॉबलम्स

1.यौन इच्छा का अभाव :- युवा महिलाओं में यौन इच्छा का अभाव बहुत ही सामान्य समस्या है। इस समस्या से 20 से 24 साल की 10 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और 25 से 29 वर्ष की करीब 20 प्रतिशत महिलाएं ग्रस्त हैं। हालांकि ऐसी समस्या 50 से 60 साल की महिलाओं में बहुत अधिक है। डॉक्टर कहते हैं कि यह समस्या शारीरिक से अधिक मानसिक होती है। पारिवारिक कलह, रिश्तों में टेंशन या किसी बीमारी के कारण भी यह समस्या आ सकती है। इससे बचने के लिए सेक्स से पहले फॉरप्ले को भी समय दें और सेक्स के दौरान मन को भटकने ना दें।

2.गुप्त अंगों में खुजली :- महिलाओं के गुप्त अंग में खुजली भी एक आम सेक्स समस्या है। इंफेक्शन, ठीक से सफाई ना करने, कब्ज, संभोग करने वाले पुरुष के गुप्त अंगों में इंफेक्शन आदि के कारण यह समस्या होती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रही, तो ऐसे में समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

3.लुब्रिकेशन संबंधित समस्याएं :- अकसर पुरुषों की सेक्स समस्याओं के बारे में तो बात होती है पर महिलाएं अपनी सेक्स परेशानियां किसी से कह नहीं पाती और ऐसी कई तरह की परेशानियों से लगातार जूझती रहती हैं। क्या हैं महिलाओं की यौन संबंधी समस्याएं और उनका निदान आइए जानें-लेडीज एंड किड्स हैल्थ स्पेशल16 से लेकर 49 वर्ष की उम्र के बीच लुब्रिकेशन संबंधी दिक्कतें सामान्य हैं। रजोनिवृत्ति और हार्मोनल परिवर्तन के बाद, यह समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। लुब्रिकेशन से संबंधित समस्या होने के कारण यौन संबंध असुविधाजनक या कष्टपूर्ण हो जाते हैं। यह समस्या ऐसी नहीं है कि आप इसकी अनदेखी करें। योनि में सूखापन कई कारणों से हो सकता है जैसे- डिहाइड्रेशन, दवाइयां, नर्सिंग या रजोनिवृत्ति के दौरान हार्मोन के स्तर में बदलाव आदि होने से। इस समस्या के लिए अलग से लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना एक अच्छा समाधान है। अगर इससे भी आराम ना हो या इंटरकोर्स के दौरान लगातार दर्द हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

4.संभोग में कठिनाइयां :- जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ जाती है, वैसे-वैसे उनका अपने पति के साथ सामंजस्य स्थापित होता जाता है और वह पति के साथ अधिक स्वछंद एवं आश्वस्त हो जाती हैं। उन्हें अपने यौन संबंध के बारे में जहां पूरी जानकारी हो जाती है लेकिन इसके साथ ही बढ़ती उम्र में उनके लिए सेक्स पीड़ादायक होता है। डॉक्टर अनीता कहती हैं, यह समस्या 16 से 19 साल की महिलाओं में अधिक होती है जबकि 30 से 40 साल की उम्र की महिलाओं में यह कम होती है। जब महिलाएं 50 साल की हो जाती है तो यह समस्या दोबारा अधिक हो जाती है और इसका कारण उम्र बढऩे के कारण होने वाले हार्मोन में बदलाव एवं रजोनिवृत्ति है। डिस्पेर्यूनिया को संभोग के दौरान योनि, क्लिटोरिस या लेबिया में होने वाले दर्द के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह अधिक जटिल सेक्स संबंधी समस्याओं में से एक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या योनि में सूखापन से लेकर मानसिक परेशानी जैसे कारणों से हो सकती है। इसके लिए भी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

5.ल्यूकोरिया की परेशानी:- ल्यूकोरिया या सफेद पानी, श्वेत प्रदर महिलाओं की आम समस्या है। इसमें योनि से सफेद, चिपचिपा गाढ़ा पानी निकलता है। इससे सेक्स में अरुचि पैदा होती है। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना जरूरी है।

उपरोक्त किसी भी सेक्स समस्या के होने पर डॉक्टर से अवश्य राय लेनी चाहिए, इससे हिचकिचाना नहीं चाहिए, क्योंकि कई बार सेक्स समस्याओं के कारण जटिल शारीरिक समस्या या बीमारी भी हो सकती है। 

डॉ. अनीता कान्त कहती हैं कि महिलाओं में सेक्स की कम इच्छा होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जिनमें कामकाज के कारण होने वाली थकान, मनोवैज्ञानिक समस्याएं, शारीरिक बनावट को लेकर चिंताएं, रिश्ते की कड़वाहट, जन्म नियंत्रण और डिप्रेशन रोधी दवाइयां आदि प्रमुख हैं। यह जरूरी है कि आप अपने जीवन से जुड़े उन सभी कारणों पर विचार करें जो आपकी यौन इच्छा को प्रभावित कर सकते हैं ताकि आप अपने स्तर पर ही या मान्यता प्राप्त चिकित्सक से मदद से समस्या का समाधान कर सकें।

ये भी पढ़ें-

गर्भावस्था में भी लें सेक्स का आनंद 

भविष्य के टॉप 10 गर्भनिरोधक तरीके

सेक्स करें कैलोरीज घटाएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।