इन 3 सेक्स समस्याओं का शिकार होती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानें कहीं आप तो इससे ग्रसित नहीं: Females Sex Problems
Sex problems in Females

Sex problems in Females: किसी भी उम्र की महिला में यौन समस्या का होना बहुत आम है। भारत जैसे देश में महिलाओं के लिए सेक्स रिलेटेड बात करना एक शर्म की बात मानी जाती है, जिसके कारण बहुत सारी महिलाएं खुलकर अपनी यौन संबंध बीमारियों को समझ नहीं पाती हैं और ना ही तो अपने पार्टनर्स या डॉक्टर से साझा कर पाती हैं। हालांकि यौन समस्याएं होने पर आपको शर्मिंदगी महसूस नहीं करना चाहिए।

कई महिलाएं ऐसा मानती हैं कि जब बिस्तर पर उन्हें सेक्स प्लेजर नहीं मिल पाता तो उन्हें एक अधूरापन सा लगता है, जबकि कई महिलाएं यह मानती हैं कि उनका काम सिर्फ अपने पार्टनर को खुश करना है और इसलिए वह अपने दर्द या परेशानी की शिकायत नहीं करती हैं। लेकिन असलियत में सेक्स जितना पुरुषों के लिए एक्साइटिंग है उतना ही महिलाओं के लिए भी है अगर आपको सेक्स से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप उसके बारे में खुलकर डॉक्टर से कहने में संकोच न करें।

महिलाओं की आम समस्याएं ऑर्गेज्म से जुड़ी हैं, जैसे कि इंटरकोर्स के दौरान महिला का एक बार भी आर्गज्म तक न पहुंचना या बहुत देर बाद पहुंचना। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है की महिलाओं में यौन समस्याएं दर्द या ड्राइनेस जैसे लक्षणों से ही पहचानी जा सकती हैं। वहीं, पुरुषों की यौन समस्याओं पर अधिक शोध हुए हैं जिससे पुरुषों की समस्याओं से अधिकतर लोग अवगत हैं और उनके समाधान के लिए अधिक विकल्प मौजूद हैं। कुछ यौन समस्याएं खराब जीवन शैली से जुड़ी होती हैं और संतुलित आहार एक्सरसाइज धूम्रपान से परहेज और अल्कोहल के सेवन को कंट्रोल करके इन्हें ठीक किया जा सकता है। आईए जानते हैं इन तीन तरह की फीमेल यौन प्रॉब्लम्स को जो ज्यादातर महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान होती हैं।

Also read: महिलाओं में यौन इच्छा की कमी के कारण लक्षण और उपचार

Females Sex Problems
What is Vaginismus

वैजिनिस्मस एक वेजाइनल कंडीशन है जिसमें महिला की वैजाइना में किसी भी तरह के पेनिट्रेशन के समय पर संकुचन हो जाता है जिससे महिला को असहनीय दर्द हो सकता है। इसके कारण सेक्सुअल इंटरकोर्स में बहुत ही समस्या होती है। अब सवाल आता है कि वैजिनिस्मस की समस्या क्यों होती है। दरअसल, इसकी पूरी जानकारी अभी तक विशेषज्ञों के पास भी नहीं है। मूत्राशय में संक्रमण, ईस्ट संक्रमण और ऊटी इत्यादि से भी वैजिनिस्मस में दर्द बढ़ सकता है। वैजिनिस्मस में योगदान देने वाले अन्य कारक शामिल हैं, जैसे की चिंता, अशांति, प्रसव संबंधित छोटे पूर्व सर्जरी, सेक्स का डर या सेक्स के बारे में नकारात्मक भावनाएं या फिर यौन शोषण या बलात्कार जैसी दुर्घटना या आघात के कारण भी वैजिनिस्मस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

महिलाओं की यौन इच्छा का लेवल हर साल बदलता रहता है। किसी रिश्ते की शुरुआत के साथ-साथ उतार चढ़ा होना आम बात है। यदि आप सेक्स के प्रति अपनी काम इच्छा के बारे में चिंतित हैं तो अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ या अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से बात करें। विभिन्न प्रकार की बीमारियां शारीरिक परिवर्तन और दवाएं, कम सेक्स ड्राइव का कारण बन सकते हैं, जैसे ये स्थितियां दवाइयां, जीवन शैली की गलत आदतें, सर्जरी, थकान हार्मोन परिवर्तन भी इसका कारण मानी जाती है।

Anorgasmia in women
Anorgasmia in women

महिला यदि ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती है तो उसे पुरुषों के समान आनंद महसूस नहीं होता है। इसके कारण उसकी सेक्स लाइफ में इंटरेस्ट कम होता चला जाता है और यह रिलेशनशिप को भी खराब कर सकता है। महिला का ऑर्गेज्म तक ना पहुंच पाने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे योनि का सूखापन, सेक्स करने को लेकर चिंता या डर, तनाव या भावनात्मक संकट, उम्र का बढ़ना ,मनोरंजन दावों, शराब या धूम्रपान का उपयोग आदि।