महिलाओं में हस्तमैथुन से होते हैं कई फायदे
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हस्तमैथुन का सुख महिलाएं भी ले सकती हैं और इससे उन्हें कई फायदे भी होते हैंI
Female Masturbation: ‘मास्टरबेशन’ यानी हस्तमैथुन, इसे लेकर आज भी लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि ये शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और हस्तमैथुन केवल पुरुषों के लिए ही होता है, केवल पुरुष ही इसका आनंद ले सकते हैंI लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हस्तमैथुन का सुख महिलाएं भी ले सकती हैं और इससे उन्हें कई फायदे भी होते हैंI हस्तमैथुन करने से शरीर में एंडॉरफिन्स डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से ऑर्गज्म का सुखद एहसास होता है, जो खुशी देता है और तनाव को कम करता हैI इसकी वजह से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपना काम बेहतर तरीके से कर पाती हैंI
हस्तमैथुन क्या होता है?

हस्तमैथुन को ‘सोलो सेक्स’ के नाम से भी जाना जाता हैI जब कोई खुद से या सेक्स टॉय का इस्तेमाल कर अपने प्राइवेट पार्ट को छूता है तो इसे हस्तमैथुन माना जाता हैI हस्तमैथुन खुद को अच्छा महसूस कराने की एक यौन क्रिया हैI इस क्रिया को हर कोई अपने-अपने तरीके से करता हैI दरअसल हस्तमैथुन के दौरान अपने दिमाग में उन खूबसूरत पलों की कल्पना की जाती है और उसके बारे में सोचा जाता है, ऐसा करने से चरम सुख की प्राप्ति होती हैI महिला और पुरुष दोनों अपनी सेक्स इच्छा को हस्तमैथुन के द्वारा पूरा करने में सक्षम होते हैंI
हस्तमैथुन महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है?

- कई बार पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध के दौरान महिलाओं को ऑर्गेज्म की प्राप्ति नहीं हो पाती है और वे हिचक के कारण अपने पार्टनर को खुलकर इसके बारे में नहीं बता पाती हैं, ऐसे में हस्तमैथुन महिलाओं को ऑर्गेज्म पाने में मदद करता हैI ऑर्गेज्म प्राप्ति से महिलाओं का ख़राब मूड सही होता है, साथ ही साथ इसकी वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता हैI
- ऐसा देखा गया है कि महिलाओं में अगर सेक्स लाइफ खुशहाल ना हो तो वे तनाव और असंतुष्टि के कारण डिप्रेशन की शिकार होने लगती हैं, लेकिन हस्तमैथुन से उन्हें चरम सुख प्राप्त करने में मदद मिलती है और वे डिप्रेशन से बाहर निकल पाती हैंI
- महिलाओं में हस्तमैथुन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैI हस्तमैथुन से ऑक्सीटोसिन दिमाग और शरीर को रिलेक्स करने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद आती हैI
- जिन महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है या जिन्हें पीरियड क्रैम्प की समस्या होती है उन्हें हस्तमैथुन से दर्द में आराम मिलता है और इससे शरीर को काफी फायदा होता हैI
- हस्तमैथुन करने का एक फायदा यह भी है कि इस दौरान ऑर्गेज्म की प्राप्ति से होने वाले मसल कॉन्ट्रेक्शन पेल्विक फलोर और मसल्स को मजबूत बनाते हैंI
- हस्तमैथुन करने से त्वचा चमकदार होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो नज़र आता हैI
- ऐसा देखा गया है कि जो महिलाएं हस्तमैथुन करती हैं उनमें सर्वाइकल इंफेक्शन होने का खतरा बेहद कम हो जाता हैI साथ ही हस्तमैथुन करने वाली महिलाओं का गर्भाशय भी ज्यादा मजबूत होता हैI
- हस्तमैथुन शरीर की उत्तेजना को शांत करता है और इससे यौन संचारित रोगों का खतरा कम होता हैI
महिलाओं में हस्तमैथुन के क्या नुकसान होते हैं?
- महिलाओं में बहुत ज्यादा हस्तमैथुन करने से दैनिक जीवन से ध्यान भटकता हैI
- कुछ लोगों में हस्तमैथुन के कारण सेक्स लाइफ प्रभावित हो सकती हैI
- हस्तमैथुन के दौरान हाथ के उपयोग के कारण जननांगों को रगड़ने से चोट व घाव भी हो सकता है, जो काफी दर्दनाक होता हैI
- अगर बहुत ज्यादा हस्तमैथुन किया जाए तो इसकी वजह से थकान महसूस होता है और शरीर में कमजोरी भी आ जाती हैI
- कुछ मामलों में हस्तमैथुन महिलाओं में बांझपन का कारण भी बन सकता हैI
- ज्यादा हस्तमैथुन करने से महिलाएं सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाती हैं और उन्हें पार्टनर के साथ संबंध बनाने में काफी दिक्कतें आती हैंI
- हस्तमैथुन करने की आदत लग जाने पर अगर इसे ना किया जाए तो तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता हैI
- हस्तमैथुन करने वाली महिलाओ में हीमेच्यूरिया नामक बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता हैI इस बीमारी में महिलाओं को यूरिन से ब्लड आने लगता ह
महिलाओं में हस्तमैथुन के अलग–अलग तरीके
क्लिटोरल उत्तेजना
महिलाओं की योनि के ऊपरी हिस्से को क्लिटोरिस के नाम से जाना जाता हैI अधिकांश महिलाएं अपने क्लिटोरिस को छूने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन अगर आप चाहें तो सेक्स टॉयज का भी इस्तेमाल कर सकती हैंI
योनि प्रवेश

अपनी योनि के अन्दर अपनी उंगलियों या सेक्स टॉय का उपयोग करके चरम सुख की प्राप्ति करनाI
संयोजन

इसमें सेक्स टॉय और अपनी दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़कर अपनी योनि और क्लिटोरिस को एक साथ उत्तेजित किया जाता हैI ऐसा करने से महिलाएं को चरम सुख की प्राप्ति होती हैI
हस्तमैथुन से जुड़े कुछ मिथक
हस्तमैथुन से जुड़े कई मिथक हैंI इनके बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इन मिथकों पर यकीन करते हैंI
- हस्तमैथुन करने से आंखे कमजोर होती हैं
- बाल तेजी से झड़ने लगते हैं
- बांझपन की समस्या होती है
- मानसिक व शारीरिक कमजोरी आ जाती है
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या हस्तमैथुन करना गलत होता है?
नहीं बिलकुल भी नहीं, हस्तमैथुन खुद को अच्छा महसूस कराने का एक प्राकृतिक तरीका है, इससे आप खुद को खुशी देती हैंI
क्या हस्तमैथुन करने से पिम्पल्स ज्यादा आते हैं?
नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है, हस्तमैथुन से पिंपल्स नहीं होते हैं, बल्कि इससे आपकी त्वचा और ज्यादा चमकदार होती हैI
हस्तमैथुन करना सेहत के लिए कैसे अच्छा होता है?
हस्तमैथुन करने से मानसिक और शारीरिक दोनों लाभ मिलता हैI इससे तनाव दूर होता है और शारीरिक रूप से यह आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन के जोखिमों को रोकता हैI
क्या हस्तमैथुन करने से सेक्स लाइफ ख़राब हो जाती है?
नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं होता हैI यह केवल एक मिथ है, बल्कि इसकी वजह से आप अपनी सेक्स इच्छा को अच्छे से समझ पाती हैI
क्या हस्तमैथुन के कारण डिप्रेशन होता है?
महिलाओं के हस्तमैथुन को लेकर कई तरह के मिथ प्रचलित हैंI हस्तमैथुन से कोई डिप्रेशन नहीं होता है बल्कि इससे तनाव और डिप्रेशन खत्म होता हैI