Summary :शैंपू से धोने के दौरान आपको इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाना चाहिए
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शैंपू में कुछ नैचुरल चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे बालों की खूबसूरती दोगुना बढ़ सकती है। आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं-
Things to Mix in Shampoo for Hair Growth: हर महिला चाहती है कि उसके बाल बेहद ही खूबसूरत और सॉफ्ट हों। बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बालों की सफाई बहुत ही जरूरी है। मुख्य रूप से सप्ताह में कम से कम दो बार बालों को धोना बहुत ही जरूरी है। अगर आप किसी कारण से अपने बालों को दो बार नहीं धो पा रहे हैं, तो कम से कम 1 बार जरूर धोएं। बालों को शैंपू से धोने के दौरान आपको इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाना चाहिए, इससे बालों की खूबसूरती दोगुना बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं जानते हैं शैंपू में क्या चीज मिलाकर लगाना चाहिए?
शैंपू में शहद मिलाकर लगाएं

शैंपू में शहद को मिक्स करके बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इसके लिए आप 2 चम्मच शैंपू लें, इसमें 2 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाकर अच्छे से धो लें। इससे बालों की फ्रिजनेस कम हो सकती है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। इतना ही नहीं, यह बालों को स्मूथ बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
कॉफी पाउडर

बालों को खूबसूरती को दोगुना बढ़ाने के लिए शैंपू में 1 चम्मच कॉफी मिक्स करके अपने बालों में लगाएं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की खूबसूरती को डबल कर सकते हैं। कॉफी में टामिन बी2 यानि राइबोफ्लेविन होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
इसके अलावा इसमें विटामिन बी5 होता है, जो बालों को पोषण प्रदान करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा इसमें नियासिन, फोलेट, पोटेशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे बालों को काला करने के साथ-साथ झड़ते बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
शैंपू में मिक्स करें एलोवेरा
बालों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप शैंपू में थोड़ा सा एलोवेरा मिक्स कर लें। एलोवेरा मिक्स करके शैंपू लगाने से आपके बाल बेजान नहीं होते हैं। साथ ही आपको कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं होती है। इससे बालों की नमी बरकरार रहती है।

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलिक एसिड, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन बी6 होता है, जिससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है।
लैवेंडर तेल मिक्स करके लगाएं
इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच शैंपू लें, इसमें 3 से 4 बूंदें लैवेंडर तेल की मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बालों में लगाकर कुछ देर बाल बालों को पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह स्कैल्प को हाइड्रेट रख सकता है।

शैंपू में मिलाएं गुलाबजल
शैंपू में गुलाबजल मिक्स करके लगाने से बालों से डैंड्रफ की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण बालों को संक्रमण से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही बालों में होने वाली फंगल की परेशानी को दूर कर सकता है। इससे बालों की रफ्तार दोगुना बढ़ सकती है।

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन चीजों को अपने बालों में मिक्स करके लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
