School se wapis laut aati thi
School se wapis laut aati thi

Hindi Kahani: बचपन की बहुत सी घटनाएं ऐसी होती है जिन्हें सोच कर होठों पर मुस्कान छा जाती है, उन्हीं कुछ घटनाओं में से एक घटना मुझे आज भी याद आती है तो मेरे होठों पर मुस्कान छा जाती है, जब मैं छोटी थी,मुझे स्कूल जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था,  अक्सर मेरी मम्मी मुझे स्कूल छोड़ने आया करती थी, स्कूल घर के पास ही था तो मम्मी मुझे गेट से अंदर छोड़कर वापस आ जाती थी, एक दिन वो मुझे गेट पर छोड़कर वापस घर आ रही थी, मैं उनसे भी पहले दूसरे रास्ते से घर पहुंच गई ,घर पहुंचकर उन्होंने मुझे देखा तो बहुत गुस्सा हुई और मुझे फिर स्कूल छोड़ने आई और क्लास में बैठा कर गयी। आज बच्चों को जब स्कूल जाते हुए देखती हूं तो मुझे अपना बचपन याद आ जाता है।