जीवन में भगवान की कृपा हमारे ऊपर बनी रहे और घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो होता रहे, इसके लिए दिन-प्रतिदिन घरों में भगवान की पूजा-पाठ की जाती है। साथ ही घर के मंदिर की हर दिन साफ़-सफाई का भी प्रावधान है, लेकिन मंदिर को साफ़ करते समय हम जान-अनजाने कुछ चीजें मंदिर में ही छोड़ देते हैं, जो नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। जानिए वे कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर या घर के मंदिर में रखने से बचना चाहिए…

सूखे हार-फूल

मंदिर की साफ़-सफाई के दौरान अक्सर हम भगवान को चढ़ाएं गए फूल या फूलमाला को उतारना भूल जाते हैं। सूखे हुए हार-फूल मंदिर में कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी आती है। सूखे फूल और मालाओं को घर के गमलों में डाल दें, जिससे अन्य पौधों के लिए ये खाद का काम कर सके।

सूखा तुलसी का पौधा

 

घर में तुलसी का पौधा होना और नियमित रूप से इसकी पूजा करना बहुत ही शुभ होता है। तुलसी जी की पूजा करने से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। लेकिन यदि किसी भी वजह से तुलसी का पौधा सूख जाए, तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए। उसे तुरंत किसी तालाब में या नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में रखना अशुभ माना जाता है।

 

टूटा या खंडित दीपक

 

पूजाघर में रखा हुआ मिट्टी का दीपक अगर कहीं से भी थोड़ा सा टूटा हुआ हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। खंडित दीपक में दीप जलाने से पूजा खंडित मानी जाती है दीपक को घर में भी नहीं रखना चाहिए।

 

खंडित मूर्तियां

 

घर में या पूजाघर में मिट्टी की कोई खंडित मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। अगर कोई मेटल की मूर्ति टेढ़ी-मेढ़ी हो जाए तो उसे भी घर में नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

बहुमंजिले भवन और फ्लैट में भी ध्यान रखें वास्तु का

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य

कैसे बचें बुरी नजर से ?

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।