आज की तारीख में हर कोई वजन कम ही नहीं करना चाहता, बल्कि स्वस्थ तरीके से वजन कम करना चाहता है, लेकिन अगर हम लोगों से पूछें तो सिर्फ कुछ लोगों को ही जानकारी होगी कि स्वस्थ वजन घटाना असल में होता क्या है।
 
चलिए इसी पर जोर डालते हैं और जानते हैं कि हैल्दी वेट लॉस क्या है। जहां खाने की और व्यायाम की बात आती है तो हमारा शरीर बदलावों में धीरे-धीरे ही ढलता है। हमारे शरीर को काम करने के लिए जो एनर्जी चाहिए, वह खाने से ही मिलती है। जब ये एनर्जी अतिरिक्त हो जाती है तो शरीर में फैट के रूप में हो जाती है। इससे एक चीज ज़ाहिर होती है कि यदि हम शरीर की जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो वजन बढऩा लाजमी है। ठीक तरह से और जल्दी वजन घटाने के लिए हमारे शरीर फैट को सही जगह प्रयोग करना होगा और ये करने के लिए हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा-
 
  • शारीरिक गतिविधियों को व्यायाम व खेल द्वारा बढ़ाएं।
  • अपने खाने में कैलोरी की मात्रा कम रखें।
  • यही कारण है कि आहार विशेषज्ञ खाने में परहेज व व्यायाम के संदर्भ में ही इफेक्टिव व हैल्दी वेट लॉस का उल्लेख करते हैं।
हैल्दी वेट लॉस की शुरुआत
  • खाना आराम से व रिलैक्स होकर खाएं।
  • रोजाना और अच्छा खाना खाएं। नाश्ता जरूर करें। आपके खाने में सभी पोषक तत्व जैसे- फैट्स, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स और विटामिन्स जरूर हों।
  • अपनी जीवनशैली व खाने की आदतों में छोटे-छोटे कुछ ऐसे बदलाव लाना, जिनका हम पालन कर सकते और कायम रख सकते हैं, वज़न कम करने का सही और कुशल तरीका है। उसे अपने बाकी जीवन के लिए बनाए रखें और एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिएं।
  • द्य आपके खाने की क्षमता कितनी है। यह जानिए और अपनी क्षमता से ज्यादा या कम ना खाएं। मात्रा संतुलित रखें।
  • अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों के लिए समय जरूर रखें। खाली न बैठें।
  • परिवार के साथ बैठ कर खाना खाएं। खाना बनाने के स्वस्थ तरीके चुनें व स्वस्थ खाना खाएं। शरबत पीएं।
  • अनावश्यक खाना और मुंह चलाना अवॉयड करना चाहिए।
  • डेजर्ट की जगह फल खाएं।
  • अपने आहार में हाई कैलोरी और फैटी फूड को फल व सब्जियों से बदलें।
  • अपनी छोटी-छोटी सफलता पर खुद को इनाम दें। इससे आप अच्छा और प्रेरित महसूस करेंगे।
  • उन लोगों के साथ रहिए, जो स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हों, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हों। जब भी जरूरत हो, उनकी मदद लें।
     
    आसान फिटनेस फंडे
     
    – खाना हमेशा अपने तय समय पर ही खाएं और जितनी भूख है, उससे थोड़ा कम ही खाएं। यह खाने के बाद की सुस्ती को कंट्रोल में रखता है।
    – तीन हैवी मील की बजाय पांच से छह स्मॉल मील मैथेड अपनाएं।
    – अपनी ह्रश्वलेट और बॉल्स स्टाइलिश तो रखें, लेकिन साइज में थोड़े छोटे। इससे होगा ये कि आप अनजाने में भी खाने की ज़्यादा मात्रा लेने से बच जाएंगी। साथ ही जितना भी खाएंगी, वह मन से, खुशी से और स्टाइल से खाएंगी। ये बात पढऩे में आपको भले ही इस समय अजीब लग रही है, लेकिन ये आज़माया हुआ फंडा है।
    – पानी ज़्यादा से ज़्यादा तो पिएं ही साथ ही दूसरी लिक्विड डाइट को भी अपने रूटीन में शामिल कीजिए, जैसे- नारियल पानी, ताजा फलों का जूस, दूध, लस्सी, छाछ वगैरह। हां, चाय-कॉफी या पेह्रश्वसी-कोला जैसी ड्रिंक्स का ‘नÓ कहना सीखें।
    – डेली किया गया 10-15 मिनट का शारीरिक श्रम भी आपको बेहतर नतीजे दे सकता है।
  • ये भी पढ़े-

    बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खें

    वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़

    जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

    आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।