आपके व्यक्तित्व के बारे में आप की लिपस्टिक भी बहुत कुछ बोलती हैं।
फ्लैट लिपस्टिक
आप अपना ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं, तथा जिंदगी को जीने में यकीन रखती हैं। हमेशा अपना इंप्रेशन दूसरों पर अच्छा डालने की कोशिश भी करती हैं। अपने स्टैंडर्ड को हमेशा मेंटेन रखने की कोशिश करती हैं और खुद भी खुश रहती हैं, साथ ही माहौल भी खुशनुमा रखती हैं। बहादुर व दूसरों पर निर्भर ना रहकर आप खुद निर्णय लेना पसंद करती हैं।
पॉइंटेड लिपस्टिक ऐंड
जिन की लिपस्टिक ऐंड्स पॉइंटेड होते हैं, वे अपने परिवार के बेहद करीब तथा लीडरशिप क्वालिटी वाली भी होती हैं। अपने कर्तव्यों को पूरी तरह निभाती हैं और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरुक रहती हैं। उनके लिए लड़ने में भी सक्षम है। अपनी बात पर अडिग रहती हैं। दूसरों की मददगार, सिद्धांत वादी, सामाजिक व व्यवहारिक होती हैं।
गोलाकार लिपस्टिक
जिन स्त्रियों के लिपस्टिक के ऐंड्स गोल होते है वह बहुत मिलनसार और मददगार होती हैं। यह काफी पॉजिटिव वह जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां फुल कॉन्फिडेंट, विश्वसनीय, सम्मानीय होती हैं।
एंगल टॉप्ड
जिन स्त्रियों के लिपस्टिक के सिरे ऊपर से अंदर शेड्स लिए होते है वह बहुत पजेसिव, साथ ही परिवार से जुड़ी रहती हैं। उन्हें बेहद एक्टिव, उदारवादी, संवेदनशील तथा प्रैक्टिकल और हर कार्य में रुचि रखती हैं। तथा सभी के बीच अपना स्थान बनाए रखने की क्षमता भी रखती हैं।
ये भी पढ़ें –
बहुमंजिले भवन और फ्लैट में भी ध्यान रखें वास्तु का
हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य
कैसे बचें बुरी नजर से ?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
