हमारी वार्डरोब में लेटेस्ट फैशन के लगभग हर तरह के कपड़े मिलेंगे, सिर्फ यहीं नहीं। हम डिफरेंट वैराइटी के सूट, साड़ी, जींस अपनी वार्डरोब में रखना पसंद करते हैं लेकिन क्या कभी अपनी लॉन्जरी के बारे में सोचा है कि वह भी हो कुछ अलग हटकर। तभी तो आपकी फैशनेबल ड्रेसेज और भी अच्छी लगेंगी वरना इतने महंगे कपड़े खरीदने के बाद भी आप कंफर्टेबल महसूस नहीं करेंगी। इसलिए अगली बार जब आप शापिंग पर जाएं तो आपके पास एक लिस्ट होनी चाहिए कि आपको अपनी वार्डरोब में किस तरह की लांन्जरी चाहिए।
शेपवियर या केमिसोल
अगर आप चाहती हैं कि आपकी फिगर परफेक्ट दिखे तो शेपवियर पहनें और पाएं परफेक्ट फिगर। किसी भी युवती या महिला को स्टाइलिश या फैशनेबल दिखाने में शेपवियर की अहम भूमिका होती है। इसे केमिसोल भी कहते हैं। केमिसोल एक प्रकार का स्लीवलेस, नायलोन और कॉटन का बना इनरवियर होता है। केमिसोल जींस टॉप या ऊपर पहने गए किसी भी कपड़े के अंदर पहना जाता है। यह केमिसोल पेट व कमर को सही शेप देने में मदद करता है। आप इसे टॉप, टीशर्ट और कुर्तियों के साथ भी पहन सकती हैं। शेपवियर या केमिसोल लाइट, मीडियम और हाई कंट्रोल लेवल में मिलते हैं। यह आपको आपके साइज से कुछ सेंटीमीटर कम दिखाता है। शेपवियर के साथ पैंटी ना पहनें लेकिन अगर फिर भी ठीक नहीं लगता हो तो लाइट वेट थांग का चुनाव कर सकते हैं।
स्टॉकिंस
विदेशों में ज्यादातर महिलाएं काले स्टॉकिंस पहनती हैं। वैसे तो शार्ट ड्रेस पहनने पर लड़कियां अधिकतर नेट के स्टॉकिंस पहनती हैं लेकिन आप किसी भी ड्रेस के साथ और लान्ग बूट के साथ भी स्टॉकिंस मैच कर सकती है। कलरफुल नेट स्टॉकिंस एक अच्छा आइडिया है।

नाइटवियर लॉन्जरी
इसमें कई तरह की वैराइटी आती है जैसे कि बेबीडॉल, कोरसेट, टेडीवियर, क्लबवियर, आदि। ये सभी काफी सेक्सी होती हैं और लॉन्जरी का काम करती हैं। ये अधिकतर नेट या पारदर्शी कपड़े में होती हैं। शादी की फस्र्ट नाइट के लिए अकसर लड़कियां इन्हें खरीदती हैं। हर शादीशुदा महिला की वार्डरोब में एक इस तरह का नाइटवियर होता है। अक्सर इनके साथ ब्रा पैंटी भी होती हैं।
बिकिनी
अगर आप बीच पर हॉट व सेक्सी दिखना चाहती हैं तो बिकिनी ट्राई करें लड़कियों में बीच वेकेशंस और स्विमिंग सीखने का इंटरेस्ट बढ़ा है। यही वजह है कि बिकिनी में काफी कुछ नया ट्राई किया जाता रहा है। ऐसे में आपको बिकिनी में ढ़ेर सारे कट्स व स्टाइल मिल जाएंगे। बिकिनी में आपकी लोअर फिगर व कव्र्स पूरी तरह उभर कर आते हैं।
थोंग्स
आज की महिलाएं एएक्सपोज़ तो करना चाहती हैं लेकिन डीसेंट तरीके से। इसके लिए थांग्स सबसे अच्छी पैंटी होती है क्योंकि इसकी कई वैराइटी मार्केट में उपलब्ध हैं जैसे जी स्टिंग, वी स्टिंग, सी स्टिंग, टी बैक, चिकी आदि। इनमें ट्राइंगल शेप की स्टिप होती है जो फैब्रिक से जुड़ी होती है। यह आपकी बैक और हिप्स को फुल एक्सपोजर देती है। इसमें पैंटी की लाइनिंग नजर नहीं आती है और चुस्त ड्रेसेज के साथ यह ठीक रहती है।
पैडेड ब्रा
यह स्पेशली छोटी ब्रेस्ट वाली लड़कियों के लिए उपयुक्त होती है। पैडेड ब्रा से आप लो कट ड्रेसेज में भी आप अपनी क्लीवेज उसी तरह दिखा सकती हैं जैसे कि भारी ब्रेस्ट वाली। इसमें भी कई तरह की ब्रा आती हैं जैसे कि- जैल साटिन पुशअप ब्रा- इसमें ब्रा के अंर जैलयुक्त कप या ऐसा फैब्रिक लगा होता है जो ब्रेस्ट को उभार देता हैं। ये हैवीली पैडेड होती हैं जिसकी वजह से इन्हें पहनने पर बेस्ट साइज इन्हेंस नजर आता है।
सिलिकॉन पैडिंग
सिलिकॉन पैडिंग या निपल कवर को आप सीधे स्किन पर लगा सकती हैं। यह स्किन जैसी ही नरम होती है। यह पैकिंग में आती हें इसकी पैकिंग फेंके नहीं, इसे प्रयोग करने के बाद सुखा कर या सूखे तौलिए से पोंछकर वापस पैकिंग में ही रख दें। लेकिन इसे 8 घंटे से ज्यादा प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। बैकलेस ड्रेस के साथ इनका उपयोग बहुत अच्छा रहता है। ये ड्रेस के भीतर रखे जा सकते हैं, इन्हें अपने वार्डरोब में जरूर जगह दें।
रिमूवेबल पैडिंग
इस तरह की ब्रा में एक पॉकेट होती है। जब जरूरत हो तब इन जेबों में पैडिंग डाल ली जाती है। खास मौके पर पैडिंग वाली ब्रा पहनने का मन हो तो ये उपयुक्त है। वैसे जिन महिलाओं का एक स्तन छोटा और एक बड़ा होता है, यह उनके लिए भी ठीक होती है।
स्पैगिटी
गल्र्स में स्पैगिटी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे लॉन्ग या शॉर्ट किसी भी तरह के टॉप के साथ पहना जा सकता है। यह पतले सूट के नीचे बनियान या शमीज का काम भी करती है। यह आपको कई रंगों में मिलती है जैसे ब्राउन, पिंक, व्हाइट, ब्लैक, ग्रे आदि।

हॉल्टर नेक इनर
हॉल्टर नेक इनर अधिकतर स्वीमिंग करने या फिर समुद्री इलाके जैसे गोआ आदि में प्रचलित हैं। इनमें उपर दो डोरी दी गई होती है, जिन्हें पीछे गले पर बांधा जाता है। वैसे हॉल्टर नेक इनर को आप टॉप व नाइट सूट के रूप में भी पहन सकती हैं।
स्पोटर्स ब्रा
वर्कआउट, योगा, एराबिक्स और रनिंग जैसी एक्टिविटीज के दौरान रेगुलर लॉन्जरी से असुविधा और पेन की शिकायत हो जाती है क्योंकि ये फिजिकल एक्टिविटीज के दौरान शरीर को जरूरी सपोर्ट नही करती हैं। इसके लिए स्पोर्ट ब्रा पहनें। इससे बाडी मूवमेंट में आपको आसानी होगी। इसलिए अपनी वार्डरोब में स्पोटर्स ब्रा को जगह जरूर दें।
स्ट्रेपलेस इनर
स्ट्रेपलेस ड्रैसेज के नीचे पहनने के लिए इन इनर्स का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इन इनर्स में स्ट्रैप नहीं होते हैं। इन्हें लॉन्ग गाउन, सूट व ब्लाउज की तरह पहन सकते ह। यह इनर्स अधिकतर बड़े गले की ड्रेसेज के साथ पहने जाते हैं ताकि स्ट्रेप ना दिखें और फिटिंग भी अच्छी आए।
अटैच्ड विद ब्रा
इस इनरवियर की खास बात यह है कि यह ब्रा के साथ अटैच्ड होते हैं। यह सूट की लंबाई के हिसाब से भी मिलते हैं। यह आपको होजरी और कॉटन दोनों तरह के कपड़ों में मिल जाएंगे।
