नाइट पार्टी के लिए बैकलेस ड्रेस ऐसे करें स्टाइल, सबकी निगाहें ठहर जाएंगी: Backless Dress Styling Tips

आप बैकलेस आउटफिट को भी कुछ टिप्स के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Backless Dress: आजकल के भागदौड़ में महिलाएं काफी फैशनेबल दिखना चाहती है, इसके लिए वह तरह-तरह के आउटफिट्स पहनती है। इनमें से एक बैकलेस आउटफिट भी है, जिन्हें महिलाओं को कैरी करना बहुत ज्यादा पसंद है, लेकिन जब बात बैकलेस आउटफिट को कैरी करने की आती है, तो वह काफी ज्यादा कंफ्यूज हो जाती है क्योंकि इसे कैरी करना आसान नहीं लगता है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। आप बैकलेस आउटफिट को भी कुछ टिप्स के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

हमारे बैकलेस ड्रेस में जो चीज सबसे ज्यादा फ्लॉन्ट होती है, वह हमारी पीठ है इसलिए ऐसा इनरवियर पहने जो बाहर की तरफ से न दिखे। स्ट्रैपलेस ब्रा, स्टिकी ब्रा या निप्पल कवर जैसे ऑप्शन बहुत अच्छे होते हैं। इससे आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और लुक भी साफ-सुथरा लगेगा।

बैकलेस आउटफिट में वैसे ही सबकी निगाहें आप पर टिकी रहेंगी तो इसके साथ ज्यादा हैवी जुली न कैरी करें। गोल्ड, सिल्वर की जूलरी आपके लुक के अट्रैक्शन को छीन सकती है। इसलिए अगर आप अपने बैकलेस आउटफिट को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो स्टेटमेंट एक्सेसरीज को ही सेलेक्ट करें, ताकि हर जगह आपके कपड़े हाईलाइट में रहे।

बैकलेस ड्रेस में तो आप काफी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी, लेकिन इसमें चार चांद लगाने के लिए आप कोई ब्लॉक हील्स या हाई हील्स का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके आउटफिट का कलर डार्क है, तो अपने फुटवियर का रंग बिल्कुल लाइट ही चुनें। ताकी लुक बैलेंस्ड लगे।

अगर आप चाहती हैं कि आपकी ड्रेस का बैक डिजाइन दिखे, तो बाल बांधें। आप जूड़ा बना सकती हैं या हाई पोनीटेल कर सकती हैं। इससे आपका लुक स्मार्ट लगेगा और ड्रेस की डिजाइन भी साफ दिखेगी।

बैकलेस ड्रेस का कलर अपने स्किन टोन के हिसाब से ही तय करें, क्योंकि इसमें आपका पीठ पूरी तरफ से खुला रहता है। ऐसे में अगर स्किन टोन के हिसाब से कपड़े का रंग नहीं मेल खाएगा तो वह आपके लुक को खराब कर सकता है, इसलिए बैकलेस ड्रेस पहनते समय ड्रेस का रंग सोच-समझकर चुनना चाहिए।

बैकलेस ड्रेस पहनने से पहले उसकी फिटिंग को एक-दो बार ज़रूर चेक करें। अगर ड्रेस बहुत लूज़ होगी तो वह चलते वक्त नीचे से सरक सकती है या साइड से खिसक सकती है, जिससे प्राइवेट पार्ट दिखने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अगर ड्रेस बहुत टाइट होगी तो वह असहज महसूस हो सकती है और शरीर पर निशान भी छोड़ सकती है। इसलिए ड्रेस पहनने से पहले आईने के सामने अच्छी तरह से देख लें कि वह शरीर पर सही बैठ रही है या नहीं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...