Janhvi Peplum Outfits: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री की स्टाइल आइकन माना जाता है। उनके पास हर डिज़ाइन और हर रंग के कपड़ों का जबरदस्त कलेक्शन है। जाह्नवी हर तरह के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन पेप्लम स्टाइल ड्रेस में उनका लुक और भी खास नज़र आता है। उन्होंने अब तक कई रंगों और डिज़ाइनों की पेप्लम ड्रेसेज़ पहनी हैं, जो फैशन लवर्स को जरूर इंस्पायर करेंगी। अगर आपको भी पेप्लम स्टाइल ड्रेस पहनना पसंद है, तो आप जाह्नवी के आउटफिट्स को रीक्रिएट करके एक शानदार लुक पा सकती हैं। तो चलिए, नजर डालते हैं जाह्नवी की कुछ बेहद खूबसूरत पेप्लम स्टाइल ड्रेसेज लुक्स।
गोल्डन ड्रेस
इस फोटो में जान्हवी कपूर ने तरुण तहिलियानी का क्रिस्टल, पर्ल और सीक्वेंस से सजा हुआ पेप्लम डिज़ाइन ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना है, जिसे उन्होंने फिटेड सिल्क लहंगे के साथ स्टाइल किया है। यह लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। वेट हेयरस्टाइल के साथ न्यूड टोन लिप्स, हाईलाइटेड चीक्स और शिमरी आईज़ लुक की शान बढ़ा रहे हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डायमंड इयररिंग्स कैरी किए हैं।
पिंक टॉप

अगर आप डेली ऑफिस वेयर के लिए कुछ स्टाइलिश और कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं, तो जाह्नवी की तरह पिंक कलर के पेपलम डिज़ाइन वाले टॉप को व्हाइट फॉर्मल पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं। जाह्नवी के टॉप की स्लीव्स में पफ डिज़ाइन दी गई है, जो उन्हें बेहद खूबसूरत लुक दे रही है। शॉर्ट हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने हाथों में एक स्लिंग बैग कैरी किया है, जो उनके फॉर्मल लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।
सफेद रंग की ड्रेस

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सफेद रंग का प्लंज नेक वाला पेपलम स्टाइल स्ट्रैपी टॉप पहना है, जिसे उन्होंने फॉर्मल पैंट के साथ स्टाइल किया है। पैंट के दोनों ओर रफल डिज़ाइन दी गई है, जो उनके लुक को खास बना रही है। जाह्नवी का यह आउटफिट फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों तरह के इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है और गले में पर्ल स्टडेड सिंगल लेयर नेकलेस कैरी किया है।
फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस
जाह्नवी कपूर रेड कलर की फ्लोरल प्रिंटेड पेप्लम स्टाइल शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसका डीप नेक डिजाइन था, जिसने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ न्यूड शेड की ब्लॉक हील्स कैरी की हैं, जो आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रही हैं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ सॉफ्ट, ड्यूई मेकअप किया है, जो उनके ग्लैमरस लुक को और भी निखार रहा है।
ब्लश पिंक ड्रेस
जाह्नवी ब्लश पिंक कलर के ड्रॉप डाउन स्लीव्स वाले पेप्लम डिजाइन टॉप और रोज़ स्टाइल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस आउटफिट पर सिल्वर एंबेलिशमेंट की बारीक डिटेलिंग की गई है, जो लुक को और भी प्यारी बना रही है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैसी बन हेयरस्टाइल चुना है, जो उनके आउटफिट को परफेक्ट बैलेंस दे रहा है। वहीं कोहल आईज़, टिंटेड चीक्स और न्यूड लिप शेड के साथ उनका मेकअप बेहद ग्रेसफुल और सोफिस्टिकेटेड नजर आ रहा है।
