Janhvi Kapoor Blouse Design: बॉलीवुड में एक धमाकेदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनके कातिलाना लुक्स पर कोई भी दिल हार बैठे। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। उनके जबरदस्त लुक्स देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। जाह्नवी कपूर साड़ी में कहर ढाती हैं।
उनके साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल के साथ-साथ उनके ब्लाउज डिजाइन भी काफी खूबसूरत होते हैं। उनके ब्लाउज डिजाइन्स से आप भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं। अगर आप भी साड़ी पहनती हैं, तो आपको उनके ब्लाउज डिजाइन्स जरूर ट्राई करने चाहिए।
आप वहीं पुराने और घिटे-पिटे ब्लाउज के डिजाइन्स पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन।
टॉप स्टाइल वीनेक ब्लाउज
अगर आप अपने ब्लाउज डिजाइन में कुछ यूनिक करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये स्टाइल आपके लिए बहुत ही खास साबित हो सकता है। ये ब्लाउज डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इसे आपको अपनी साड़ी के साथ जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं, तो आपको देखने के बाद शायद ही कोई आपसे नजर हटा पाए। इस ब्लाउज को आप टॉप की तरह भी यूज कर सकती हैं।
स्लीवलेस पर्ल हैंगिंग ब्लाउज
आजकल इस तरह के पर्ल आउटफिट बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में हैं। आपको भी इसे अपने वॉडरोब का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इसे आप किसी लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। बिना दुपट्टे के इसे कैरी करके आप अपने बॉलीवुड स्टाइल से सबको हैरान कर सकती हैं। इसके साथ हैंगिंग पर्ल बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहे हैं।
बंगाली स्टाइल पफी स्लीव ब्लाउज
अगर ट्रेडिशनल के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो आपको जाह्नवी का ये ब्लाउज डिजाइन जरूर पसंद आएगा। इस तरह के डीप नेक बंगाली स्टाइल पफी स्लीव ब्लाउज में एक्ट्रेस बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं। उनका ये देसी स्टाइल बहुत ही स्टनिंग है।
स्लीवलेस ब्लाइज विद डोरी
अगर आपको भी डोरी वाले ब्लाउज पहनना पसंद हैं, तो आपके लिए जाह्नवी का ये सिंपल ब्लाउज बेस्ट हो सकता है। उनका ये ब्लाउज डिजाइन बहुत ही क्लासी है। इसे आप अपने देसी लुक में हॉटनेस एड करने के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन लहंगे और साड़ी दोनों के साथ प्यारे लगते हैं।
ऑफ शोल्डर शिमरी ब्लाउज
इस तरह के ऑफ शोल्डर शिमरी ब्लाउज बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इसे तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इस ब्लाउज की खासियत ये हैं, इसे आप अपनी हर तरह की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे आप अपने लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं। ये हर तरह से देखने में बहुत ही शानदार लगेगा।
क्रिसकॉस स्टाइल हॉट ब्लाउज डिजाइन
अगर आप अपने लुक में हॉटनेस लाना चाहती हैं, तो आपको इस तरह के यूनिक ब्लाउज डिजाइन ट्राई करने चाहिए। इसे पहनने के बाद आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। आपको भी इन स्टाइल्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। इन्हें पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी।
