हर व्यक्ति के होंठ अलग अलग आकार के होते हैं। जोकि आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। 

1-यदि दोनों होंठ बराबर हो तो ऐसे लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील रहती हैं और जिंदा दिलवाली, जोशीली तथा अपनी लाइफ को पूरा एंजॉय करती हैं। यह सकारात्मक सोच वाली और भावुक भी होती हैं।

2-यदि होंठ गोल है तो ऐसी स्त्री आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं। यह अपनी जिंदगी में किसी बात से घबराती नहीं बल्कि अपनी परेशानियों से भी रोमांच ढूंढ लेती हैं। इनके लिए हर दिन उत्साह भरा होता है।

3-लंबाई लिए होठों की स्त्रियां शर्मीले स्वभाव की होती हैं। यह आराम तलब वह विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा रखती हैं। खूबसूरती की यह कदरदान, कलाकार, बुद्धिजीवी व स्टाइल पसंद होती हैं।

4-अगर होठों का अनुपात समान है, अर्थात ऊपर का होंठ थोड़ा पतला तथा नीचे का होंठ थोड़ा मोटा होता है तो, ऐसी स्त्रियां पॉजिटिव थिंकिंग वाली, बेहद हिम्मत भी रखती हैं। ऐसी स्त्रियां अपने ऊपर किसी का भी किसी तरह का कर्ज, एहसान रखना पसंद नहीं करती। वह आत्मविश्वास से लबरेज रहती हैं।

 

ये भी पढ़ें –

बहुमंजिले भवन और फ्लैट में भी ध्यान रखें वास्तु का

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य

कैसे बचें बुरी नजर से ?

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।