The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
देशभर में 27 डिस्ट्रिक्ट में मौजूद इनर व्हील्स लेडीज़ क्लब के वसंत कुंज चैप्टर में जब गृहलक्ष्मी दोपहर पहुंचा तो महिलाओं ने खूब मस्ती की। उन्होंने हर गेम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इनाम जीतने के हर मौके को पूरा एंजॉय करते हुए जीते ढेरो ईनाम। पढ़िए-
क्या कहती हैं प्रेसीडेंट
निशा गिरी, इनर व्हील्स लेडीज़ क्लब, दिल्ली वसंत कुंज की प्रेसीडेंट कहती हैं, इनर व्हील्स में हम लोग समाज के हर उस तबके के लिए काम करते हैं जो जरूरतमंद हैं। हम गरीब बच्चों की पढ़ाई, लड़कियों की शादी, घर पर रहने वाली महिलाओं को सिलाई सिखाना और अपने पैर पर खड़े होना सिखाना सब कुछ सीखाते हैं। जैसे-जैसे जो भी मुद्दा हमारे सामने आता है, हम उस पर फोकस करते हैं।
सबसे पहले स्वच्छता
गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं को एंटरटेन करने के साथ-साथ कई नई जानकारियों से रुबरू कराया जाता है। लेकिन इन सबके पहले सबसे पहले उन्हें स्वच्छता शपथ दिलाई जाती है। इनर व्हील्स लेडीज़ क्लब की भी सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता शपथ ली और अपने घर-आंगन के साथ रोड, आसपास के एरिया को भी साफ रखने का वादा किया।
कई लोग रहे लकी
मिस सीमा और मिसेज सुधा गुप्ता ने जीता लकी डिप का ईनाम, जबकि शशि लाल को मिला बम्पर ईनाम। गेम्स के दौरान भी महिलाओं ने जीते कई ईनाम।
इन्हें मिला टाइटल
गृहलक्ष्मी दोपहर के वेन्यू पर सबसे पहले पहुंचकर स्मिता लाल ने जीता मिस अर्ली बर्ड का टाइटल। निषी भादुरी को मिला मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ईनाम और नीलम तिवारी को मिला मिस बेस्ट ड्रेस्ड।
जब रैम्प पर उतरी महिलाएं
रैम्प पर चलती मॉडल्स को देखकर शायद ही कोई ऐसी महिला है जिसे खुद भी रैम्प पर चलने का मन नहीं करता। बस महिलाओं की इसी चाहत को पूरा करन के उद्देश्य से गृहलक्ष्मी दोपहर में भी खास महिलाओं के लिए रैम्प का आयोजन किया जाता है।
इस रैम्प में जो महिला पूरे कॉन्फिडेंस से रैम्प पर चलती हैं, उन्हें ही हम देते हैं गृहलक्ष्मी क्वीन का टाइटल। इनर व्हील्स लेडीज़ क्लब की महिलाओं के बीच दो राउंड में महिलाओं ने रैम्प में लिया भाग। पहले राउंड में उन महिलाओं ने रैंम्प में पार्टिसिपेट किया जिन्होंने यलो रंग की ड्रेस पहनी थी, और दूसरे राउंड में उन महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया जिनकी ड्रेस में यलो की जगह दूरे रंग थे।
इन्होंने जीता गृहलक्ष्मी क्वीन का टाइटल
इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गीता बनी रनर अप, जबकि गार्गी बहुगुना बनी गृहलक्ष्मी क्वीन।
जब सिखाया गया शिबोरी प्रिट बनाना
पिडिलाइट फेविक्रिल की तरफ से आई फेविक्रिल की एक्सपर्ट टीचर सीमा सैनी ने महिलाओं को सिखाया शिवोरी प्रिट करना। देखिए वीडियो-
खूब एंजॉय किया नेल आर्ट
गृहलक्ष्मी दोपहर के ब्रांड पार्टनर वीएलसीसी की तरफ से आए नेल आर्ट एक्सपर्ट्स में महिलाओं को दिए फ्री नेल आर्ट सेशन।
साथ ही वीएलसीसी की तरफ से एक्सपर्ट डायटिशियन ने महिलाओं को दिए हेल्दी ईटिंग पर भी टिप्स।