The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
गृहलक्ष्मी दोपहर के दूसरे सीज़न में जब ये कार्यक्रम कानपुर के जीवनी लेडीज़ कल्ब के बीच मनाया गया तो क्लब की लेडीज़ के जोश और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
स्वच्छता शपथ से हुई शुरूआत
हमेशा से गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं को मौज, मस्ती के साथ-साथ कुछ सीख देने की कोशिश की गई है। और इसी उद्देश्य के तहत इस कार्यक्रम के सीज़न दो में कार्क्रम की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ की जाने लगी है।
जीवनी कल्ब की लेडीज़ ने भी क्लब प्रेसीडेंट सुधा जैन के साथ ली अपने शहर, मोहल्ले और घर को स्वच्छ रखने की शपथ।
ये बनी टाइटल विनर्स
पूरे गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान क्लब की लेडीज़ ने जीते कई मजेदार टाइटल। किसी ने समय पर आकर जीता अर्ली बर्ट का टाइटल, तो किसी ने मस्ती से खाते पीते एंजॉय किया गृहलक्ष्मी दोपहर और इसलिए गृहलक्ष्मी टीम ने उन्हें बना दिया मिस चटरपटर।
अर्ली बर्ड बनी करिश्मा वर्मा, समता जैन बनी मिस चुपचाप, किरण जैन बनी मिस चटर-पटर और सरोज जैन बनी मिस फिट एंट एक्टिव।
लकी रही ये क्लब मेम्बर्स
गृहलक्ष्मी दोपहर की एक खासियत ये भी है कि इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई सरप्राइज़ गिफ्ट्स होते हैं और साथ में होते हैं तीन लकि डिप्स और एक बम्पर ईनाम। क्लब के सदस्यों के बीच से ही टीम गृहलक्ष्मी किसी भी मेंम्बर से लकि डिप के लिए चिट निकलवाती है और इन्हीं से लकी विजेता का नाम घोषित करते हैं।
राधा गुप्ता, नैन्सी जैन और प्राची जैन ने जीता लकि डिप। अभिलाषा कत्याल बनी बम्पर प्राइज़ विजेता।
यूं ढूंढी गई समर क्वीन
हमेशा घरों में रहने वाली लेडीज़ जब रैम्प पर उतरती हैं तो उनका कॉन्फिडेंस और उत्साह देखने लायक होता है। कानपुर की जीवनी क्लब की महिलाओं को जब ऐसा मौका गृहलक्ष्मी दोपहर में समर क्वीन ढूंढने के लिए दिया गया तो भाग लेने वाली महिलाओं का कॉन्फिडेंस देखकर जजों का मन प्रसन्न हो गया।
दो राउंड में आयोजित समर क्वीन फैशन शो में रेखा जैन बनी पहली रनरअप, जबकि पहली रनर अप रीता जैन।