अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है या त्योहार के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहते हैं तो आज ही करलें। शनिवार से अगले पांच दिनों तक बैंक की छुट्टी पड़ रही हैं और बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शनिवार को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार को रामनवमी, मंगलवार को दशहरा और बुधवार को मुहर्रम होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
एटीएम के भरोसे न बैठें
अगर आप सोच रहे हैं कि अवकाश के दौरान आप एटीएम से पैसे निकाल लेंगे, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। लगातार त्योहार पड़ने के कारण एटीएम में भी पैसा खत्म हो सकता है और अवकाश के बाद ही दोबारा पैसा डाला जा सकेगा। हालांकि दिल्ली में दस अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और आप इस दिन पैसा निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें
